फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panchkalyanak festival starts from today, preparations complete

Baghpat News: पंचकल्याणक महोत्सव आज से शुरू, तैयारियां पूरी

Sat, 02 Dec 2023 06:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
Panchkalyanak festival starts from today, preparations complete
-कस्बे के मुख्य मार्गों पर स्वागत द्वार लगाए, विशला पंडाल लगाया गया
विज्ञापन

फोटो नंबर 02केएआर 1,ए
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव मार्ग स्थित पार्श्वनाथ धरणेंद्र पद्मावती धाम जैन मंदिर का पंचकल्याणक महोत्सव, विश्व शांति महायज्ञ रविवार से शुरू होगा। इसकी सभी तैयारियों पूरी हो चुकी हैं। पंचकल्याणक को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्मलाभ लेंगे।

पार्श्वनाथ धरणेंद्र पद्मावती धाम जैन मंदिर का पंचकल्याणक महोत्सव रविवार से शुरू होगा और यह आठ दिसंबर तक चलेगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। कस्बे में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं। जैन इंटर कॉलेज में महोत्सव के लिए विशाल पंडाल तैयार किया गया है। पंचकल्याणक महामहोत्सव कार्यक्रम राष्ट्रसंत आचार्य 108 सुनील सागर महाराज के ससंघ 55 पिच्छी सानिध्य और गणिनी आर्यिका 105 सरस्वती माता के निर्देशन में होगा। महोत्सव में मुख्य प्रतिष्ठाचार्य पंडित अजित कुमार जैन ग्वालियर, प्रतिष्ठाचार्य अशोक जैन दिल्ली और पंडित सन्मति अजित उपाध्याय सासणी विधि विधान पूर्वक पूजन कराएंगे। शुभारंभ पर रविवार सुबह देव आज्ञा, आचार्य को श्रीफल भेंट कर गुरु आज्ञा, प्रतिष्ठाचार्य निमंत्रण, तीर्थ मंडल पूजा कर घटयात्रा निकाली जाएगी। इसक बाद नान्दी विधान और यागमंडल विधान में श्रद्धालु श्रीजी की पूजा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed