फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panchi's Junior A team won the kabaddi competition.

Baghpat News: कबड्डी प्रतियोगिता में पांची की जूनियर ए टीम जीती

Sat, 17 Oct 2026 05:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 17 Oct 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Panchi's Junior A team won the kabaddi competition.
जीत के लिए जोर आजमाइश:-पांची गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग
पांची व कहरका गांव के प्राथमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता, विजेताओं को सम्मानित किया
विज्ञापन

फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। पांची और कहरका गांव के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया और विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधान मोहम्मद नासिर ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में पांची जूनियर ए व जूनियर बी के बीच कबड्डी हुई। जूनियर ए ने 14-10 से जीत दर्ज की। इस दौरान प्रधानाध्यापक जगपाल सिंह, असलम, अमित कुमार, संजय कुमार, अरुण आदि मौजूद रहे। कहरका के प्राथमिक विद्यालय में प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाध्यापक आलोक गौड़ ने फीता काटकर किया। ऊंची कूद में उमरगुल ने प्रथम, शुभान ने द्वितीय और आलोक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ में गुंजन ने प्रथम, अरहमा ने द्वितीय व जोया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मोनू कुमार, आलोक गौड़, मनोज कुमार, पवन, तोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed