फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panchi youth dies of fever, more than 15 people fall ill

Baghpat News: पांची के युवक की बुखार से मौत, 15 से अधिक लोग बीमार

Sat, 30 Sep 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 30 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Panchi youth dies of fever, more than 15 people fall ill
पांची गांव में बुखार से मृतक आमिर का फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
रटौल। पांची गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। बुखार से गांव के युवक की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही गांव में सफाई कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

पांची गांव निवासी आमिर (26) पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहा था। उसका गांव में ही निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मंगलवार को खेकड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने उसे बुधवार को मेरठ रेफर कर दिया था। उसके पिता निसार ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव का अदनान, कुलसुम, इसरत, नसीम, जिया, अंजुम, नरेश, फारूक, शुभम, गोलू, अफसाना, अब्दुल रजाक, रहीम सहित 15 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों ने गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

- गांव के स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं बैठते चिकित्सक
गांव के मास्टर असलम, इस्तकार, गुलजार और फारुख ने बताया कि गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र है, मगर अस्पताल में चिकित्सक नहीं बैठते। गांव के लोगों को इलाज कराने के लिए मेरठ, दिल्ली और गाजियाबाद जाना पड़ता है। उन्होंने गांव के अस्पताल में चिकित्सक की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गांव में लगे गंदगी के अंबार, लोग परेशान
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कई साल से तालाब की सफाई न होने के कारण तालाब गंदगी से अटा पड़ा है। पानी की निकासी न होने के कारण गांव के रास्तों में जलभराव रहता है। गंदगी के कारण गांव में संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है और लोग बीमार हो रहे हैं।
- युवक की बुखार से मौत होने की सूचना मिली है। शनिवार को गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। - डॉ. सावित्री, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed