{"_id":"68e2c2801a91c329200315f4","slug":"panchayat-utsav-bhawans-will-be-constructed-in-all-three-assembly-constituencies-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-139728-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तीनों विधानसभा क्षेत्र में बनवाए जाएंगे पंचायत उत्सव भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तीनों विधानसभा क्षेत्र में बनवाए जाएंगे पंचायत उत्सव भवन
विज्ञापन
- प्रशासन ने तीनों जगह तीन हजार वर्ग मीटर जमीन की तलाश शुरू की, उत्सव भवन में 200 लोगों की होगी क्षमता
- शादी व अन्य कार्यक्रमों के लिए लोगों को नहीं भटकना पड़ेगा, एक करोड़ 41 लाख रुपये का बजट होगा खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले किसी भी आयोजन के लिए लोगों को भटकना न पड़े इसके लिए अब सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। जिसके तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक पंचायत उत्सव घर बनाए जाने का निर्णय लिया है और यह भवन तीन हजार वर्ग मीटर में बनाया जाएगा। भवन निर्माण करने के लिए प्रशासन ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है।
जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र है और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक भवनों की कमी के चलते लोगों को अपने कार्यक्रम करने के लिए कोई ठीक जगह नहीं मिल पाती है। कई स्थानों पर तो यह काफी समस्या है। ऐसे में लोगों को अपने कार्य को लेकर किसी बाहरी स्थान या फिर शहरी इलाकों में करना पड़ता है। जिसके कारण उनका पैसा अधिक खर्च हो रहा है। ग्रामीणों की इस समस्या देखते हुए अब प्रदेश सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पंचायत उत्सव घर का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। यह भवन ग्राम समाज की या दान की जमीन या फिर अन्य स्रोतों से मिली जमीन पर बनाए जाएंगे। पंचायत उत्सव घर के लिए जमीन के चिह्नीकरण के लिए डीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी और यह भवन तीन हजार वर्ग मीटर में बनाया जाएगा। एक भवन पर एक करोड़ 41 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
-- 200 लोगों की होगी क्षमता
पंचायत उत्सव भवन में तीन कमरों के साथ ही एक हॉल, स्टेज मंडप के अलावा पुरुष-महिला शौचालय, दिव्यांग शौचालय, रसोईघर आदि का निर्माण होगा। इसकी क्षमता 200 लोगों की होगी। जिन पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन संचालित होंगे, वहां प्राथमिकता के आधार पर इनका निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- वर्जन
- पंचायत उत्सव भवन के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। बीडीओ व सचिवों को पत्र लिखा गया है और जल्द ही जमीन को चिह्नित करने के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। - नीरज कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ