{"_id":"613266d48ebc3e01e54424b8","slug":"panchayat-secretaries-strike-continues-for-the-fourth-day-baghpat-news-mrt554645262","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सचिवों का धरना जारी, भूख हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सचिवों का धरना जारी, भूख हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विकास भवन में ग्राम सचिवों का कार्य बहिष्कार व धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। ग्राम सचिवों ने कहा कि वह वेतन रोकने से दबाव में नहीं आने वाले है, उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वह 5 सितंबर के बाद भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। इसके साथ ही पूरे प्रदेश के सचिवों का सहयोग लेकर विकास कार्य ठप करने की चेतावनी दी गई। वहीं आम आदमी पार्टी नेताओं ने पहुंचकर समर्थन दिया।
ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के आह्वान पर ग्राम सचिवों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। सचिवों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि डीपीआरओ व लिपिक पर कार्रवाई नहीं होने तक उनका धरना जारी रहेगा। ग्राम पंचायत संगठन के प्रदेश महासचिव रामपाल धामा, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष राजीव चौधरी, संजीव चौधरी ने धरने को संबोधित किया। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमेंद्र ढाका, महिला आंगनबाडी संघ जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर, सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हरिशंकर ने अपना समर्थन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, महामंत्री प्रेम कुमार, सुधीर रूहेला, जोनी चौधरी, संजय खोखर, विकुल तोमर, सुनील, कृष्ण कुमार तोमर, नितिन शर्मा, गौरव राणा, प्रिंस जैन, बुद्ध प्रकाश, मुकेश यादव, महक सिंह, मनीष कुमार, इमरान, शान मौहम्मद, रविन्द्र यादव, प्रदीप शर्मा, हरिओम त्यागी, संदीप कुमार, कर्मवीर, अंकुर भारद्वाज आदि मौजूद रहे।