{"_id":"67ffbcc0f8cd07dfbe02914c","slug":"panchayat-secretaries-demonstrated-demanding-action-against-the-head-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-129897-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: प्रधान पर कार्रवाई की मांग को लेकर पंचायत सचिवों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: प्रधान पर कार्रवाई की मांग को लेकर पंचायत सचिवों ने किया प्रदर्शन
Wed, 16 Apr 2025 07:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 16 Apr 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पंचायत सचिवों ने बुधवार को भी बागपत ब्लॉक पर प्रदर्शन कर निबाली गांव के प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद पंचायत सचिवों ने ब्लॉक में धरना दिया। इससे ग्राम पंचायत के काम काज ठप रहने से लोगों को परेशानी हुई है। अब जल्द ही विकास भवन में धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।
पंचायत सचिव संदीप कुमार का आरोप है कि निबाली के प्रधान योगेंद्र धामा ने फर्जी भुगतान से इन्कार करने पर उनके साथ में जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। प्रधान की गिरफ्तारी करने की मांग की। नीता, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार तोमर, सुनील बंसल, संजय खोखकर व अंजलि, सूरज, संदीप कुमार मौजूद रहे। वहीं निबाली गांव प्रधान योगेंद्र धामा ने पंचायत सचिव द्वारा लगाए गए सभी आरोप आरोप झूठे बताए हैं।