फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panchayat secretaries and assistants are not cooperating in digital crop survey

Baghpat News: डिजिटल क्रॉप सर्वे में सहयोग नहीं कर रहे पंचायत सचिव व सहायक

Fri, 06 Sep 2024 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 06 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Panchayat secretaries and assistants are not cooperating in digital crop survey
बागपत। डिजिटल क्रॉप सर्वेे में पंचायत सचिव व सहायक सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनकी लापरवाही के कारण खेकड़ा ब्लॉक की हालत सबसे ज्यादा खराब है। सीडीओ ने कृषि विभाग की रिपोर्ट के बाद बागपत व खेकड़ा के सचिवों का वेतन रोकने के लिए डीडीओ व डीपीआरओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे चल रहा है और इसमें पंचायत सचिवों के साथ-साथ पंचायत सहायकों को जिम्मेदारी सौंप रखी है। क्रॉप सर्वे में बागपत व खेकड़ा ब्लॉक में अभी तक मात्र 40 फीसदी कार्य हुआ है। सबसे खराब स्थिति खेकड़ा ब्लॉक की है। उप कृषि निदेशक दुर्विजय सिंह ने सचिवों व पंचायत सहायकों को कार्य में सहयोग नहीं करने की रिपोर्ट सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव को सौंपी है।
विज्ञापन

बताया कि सचिवों व पंचायत सहायकों को कई बार पत्र लिखा, लेकिन वह सर्वे करने के लिए तैयार नहीं है। इससे शासन में उनकी स्थिति काफी खराब हो रही है। अधिकारी भी उनका सहयोग नहीं कर रहे हैं। कृषि विभाग की रिपोर्ट के बाद सीडीओ ने डीडीओ अखिलेश कुमार चौबे व डीपीआरओ अरुण अत्री को सभी सचिवों व पंचायत सहायकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। साथ ही कार्य पूरा नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed