फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panchayat on November 14 in protest against toll plaza

टोल प्लाजा के विरोध में 14 नवंबर को पंचायत

Wed, 02 Nov 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Panchayat on November 14 in protest against toll plaza
बालैनी में पत्रकार वार्ता करते किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक - फोटो : BAGHPAT
बालैनी (बागपत)। मेरठ-बागपत हाईवे पर बालैनी में बने टोल प्लाजा को हटवाने की मांग को लेकर किसान मजदूर संगठन 14 नवंबर को पंचायत करेगा। बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने टोल को नियम विरुद्ध बताया। किसानों और ग्रामीणों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

टोल प्लाजा को लेकर प्रेसवार्ता करते हुए किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक ने कहा कि मेरठ-बागपत हाईवे 334बी पर जब से टोल-प्लाजा शुरू हुआ है। तभी से किसानों और ग्रामीणों का शोषण किया जा रहा है और उनसे जबरन टोल वसूला जा रहा है। हाईवे 43 किमी लंबा है, जो न तो फॉरलेन है और न ही डिवाइडर बना है। इस हाईवे पर रेलवे फाटक भी है।
विज्ञापन

उन्होंने नियम विरुद्ध टोल लगाकर किसानों व मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। साथ ही टोलकर्मी वाहन चालकों के साथ अभद्रता भी करते हैं और गुंडागर्दी की जा रही है। टोल पर मनमानी के विरोध में 14 नवंबर को पंचायत की जाएगी। मौके पर जिलाध्यक्ष कालूराम हिलवाड़ी, अनुज मलिक और अमित तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed