{"_id":"62a22aa2b5c57e1436152b7d","slug":"panchayat-is-not-allowed-assurance-given-to-consider-legitimate-demands-baraut-news-mrt5921984118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत की अनुमति नहीं, जायज मांगों पर विचार करने का मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत की अनुमति नहीं, जायज मांगों पर विचार करने का मिला आश्वासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ के बाद हुई किशोरी की मौत का प्रकरण
- सपा नेता व पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप के साथ पीड़ित पक्ष एसडीएम से मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 मई को जहरीला पदार्थ खाने से हुई किशोरी की मौत मामले में बृहस्पतिवार को अपनी मांगों को लेकर पीड़ित पक्ष एसडीएम से मिला। एसडीएम ने शुक्रवार तक मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। मगर, तहसील परिसर में किसी भी तरह की पंचायत और प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी।
सपा नेता और पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप के साथ बृहस्पतिवार देर शाम तहसील पहुंचे पीड़ित पक्ष ने एसडीएम सुभाष सिंह से वार्ता की। करीब दो घंटे तक चली वार्ता में पीड़ित पक्ष ने कई मांग रखी। इनमें शेष आरोपियों की गिरफ्तारी, सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने, पीड़ित को स्थायी सुरक्षा देने, पीएम आवास योजना के तहत मकान आवंटित करने, सीएम राहत कोष से मदद दिलाने व सरकारी नौकरी दिलाने की मांग शामिल रही। एसडीएम ने मांगों पर विचार करने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया। गौरतलब है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से सपा नेता सुधारक कश्यप ने न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने और 12 जून तक उनकी मांगों पर विचार न होने की स्थिति में 13 जून को बड़ौत तहसील में कश्यप समाज की पंचायत करने की चेतावनी दी थी।