{"_id":"612faf5b8ebc3e847a373573","slug":"panchayat-in-saidpur-for-payment-of-outstanding-cane-price-baghpat-news-mrt5542585178","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना बकाया की मांग को लेकर किसानों का सैदपुर के क्रेशर पर पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना बकाया की मांग को लेकर किसानों का सैदपुर के क्रेशर पर पंचायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को सैदपुर क्रशर पर पंचायत की। उन्होंने भुगतान नहीं होने तक क्रशर संचालन नहीं होने की चेतावनी दी।
किसानों का कहना है कि 2016 में सैदपुर में श्री नरसिंह देव शुगर ने क्रशर शुरू किया था। क्षेत्र के किसानों ने सीजन 2016 और 2017 में क्रशर पर गन्ना बेचा था। इसके बाद क्रशर बंद हो गया था। क्रशर मालिक पर लगभग नौ सौ किसानों के करीब चार करोड़ रुपये बकाया हैं। क्रशर मालिक द्वारा किसानों को भुगतान के दिए गए चेक बाउंस हो गए थे। 2019 में सैकड़ों किसानों ने कलट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर भुगतान कराने की मांग की थी।
किसानों का कहना है कि अब फिर से क्रशर का संचालन करने की जानकारी मिली है। किसानों ने क्रशर पर पंचायत करके बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किए जाने की मांग की। उन्होंने बकाये का भुगतान न होने तक क्रशर का संचालन नहीं होने देने की चेतावनी दी। पंचायत में आठ सितंबर से क्रशर पर अनिश्चितकाल धरना शुरू करने का निर्णय किया। यहां सतवीर गिरी, प्रमोद गोस्वामी, सुरेंद्र कुमार, रणवीर, सोमदत्त, सत्यपाल, लोकेंद्र, सुरेश पाल, फूल कुमार, मनीष, जयपाल, रामवीर, लाला प्रधान आदि मौजूद रहे।