फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panchayat in Kandera for recovery of farmer

किसान की बरामदगी के लिए कंडेरा में हुई पंचायत

Mon, 21 Nov 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Panchayat in Kandera for recovery of farmer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। कंडेरा गांव से लापता किसान को पुलिस 51 दिन बाद भी बरामद नहीं कर पाई। उसकी बरामदगी के लिए सोमवार को ग्रामीणों ने पंचायत कर आक्रोश जताया। साथ ही पंचायत में पहुंचे सीओ बड़ौत ने दस दिन में लापता किसान को बरामद करने का आश्वासन दिया।
कंडेरा गांव में आयोजित पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि किसान सहदेव संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसे बरामद करने के लिए पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन बरामद नहीं किया गया। पंचायत में पहुंचे भाकियू अराजनैतिक के पश्चिम उत्तर प्रदेश के महासचिव राजेंद्र भारसी ने कहा कि किसान के लापता होने के मामले को पुलिस हलके में ले रही है। पंचायत में पुलिस की कार्यशैली पर भी आक्रोश जताया।
विज्ञापन

उधर, पंचायत में पहुंचे सीओ सविरत्न कुमार गौतम ने किसानों को पुलिस की कार्रवाई के बारे में बताया। सीओ ने कॉल डिटेल के आधार पर किसान को दस दिन में बरामद करने का आश्वासन दिया। पंचायत में दस दिन बाद बरामद नहीं होने पर थाने में धरना देने का निर्णय किया गया। पंचायत में कुशलवीर, अशोक, राजेंद्र सिंह, अभिषेक तोमर, ओमकार, वीरपाल, अमरपाल, पुष्पेंद्र प्रधान, ब्रजवीर, देवेंद्र, अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed