फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panchayat held in protest against case against district president of Bhakiyu Apolitical

Baghpat News: भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पर मुकदमे के विरोध में हुई पंचायत

Tue, 01 Jul 2025 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Panchayat held in protest against case against district president of Bhakiyu Apolitical
दोघट के लक्ष्मी गार्डन में आयोजित पंचायत में मंचासीन अति​थि व किसान। संवाद
बागपत। दोघट कस्बे में भाकियू अराजनैतिक की सोमवार को पंचायत हुई। वहां जिलाध्यक्ष चौधरी नरेशपाल सिंह पर मुकदमा दर्ज करने का विरोध किया गया और हमला करने वालों को जेल भेजने की मांग की गई। इसके अलावा मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पंचायत में जिलाध्यक्ष चौधरी नरेशपाल ने कहा कि हमला करने वालों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है और वह पंचायत कर दबाव बनाना चाहते है। भाकियू टिकैत गुट के दबाव में नहीं आएंगे और अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

हमारे संगठन के प्रतिनिधियों का जो भी दिशा-निर्देश होगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। युवा जिलाध्यक्ष शुभम शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के लोग जिलाध्यक्ष के साथ खड़े है और उनका अपमान नहीं हाेने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मुकदमा दर्ज करने से पहले निष्पक्ष जांच करनी चाहिए थी और वहां मौजूद अधिकारियों के बयान दर्ज करने चाहिए थे। यदि गलती हमारी है तो हम जेल जाने के लिए तैयार हैं।
गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह मलिक ने कहा कि हमारा काम लड़ाई-झगड़े का नहीं है। हमारा काम किसानों की लड़ाई लड़ने का है। दोनों संगठनों से पांच-पांच सम्मानित व्यक्ति बैठकर फैसले की बात को आगे बढ़ाएंगे।

अगर इस मामले में जल्द कोई समाधान नहीं निकला तो समाज का बड़ा नुकसान होगा। संगठन की लड़ाई किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए होनी चाहिए। इस दौरान रिषपाल प्रधान, अमन सिंह, राहुल तोमर, गौरव तोमर, पप्पू कुमार, दुष्यंत मलिक, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed