फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panchayat Election UP 2021: Reservation list for Panchayat elections has been released in Baghpat

पंचायत चुनाव: बागपत में जारी हुई आरक्षण सूची, यहां लिस्ट में देखिए कहां क्या हुआ बदलाव

Sat, 20 Mar 2021 03:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Mar 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Election UP 2021: Reservation list for Panchayat elections has been released in Baghpat
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में भी पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। वहीं जारी हुई नई आरक्षण सूची से किसी के चेहरे पर हंसी आ गई है तो किसी को मायूस होना पड़ा है। नीचे ब्लू लाइन पर क्लिक करके देखिए चैयरमेन से लेकर प्रधान पद तक के लिए जारी हुई आरक्षण सूची।

विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को डीएम राजकमल यादव ने आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी। डीएम ने बताया कि कुल 4098 पदों के लिए आरक्षण प्रकाशित किया गया है। जिस पर 23 मार्च तक बीडीओ, डीपीआरओ व डीएम कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई जा सकती हैं। डीपीआरओ कार्यालय रविवार को भी खुला रहेगा। 24 व 25 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण कर 26 मार्च को अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जारी किए गए आरक्षण में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह पद अभी भी अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। जबकि जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षण में कुछ बदलाव हुए है। इस दौरान एडीएम अमित कुमार, डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र, जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षण एक नजर में
जिला पंचायत सदस्य के 20 पद हैं। जिनमें एक पद एससी महिला के लिए, एक पद एससी के लिए, दो पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, तीन पद पिछड़ा वर्ग के लिए, चार पद महिला के लिए और नौ पद अनारक्षित हैं। ब्लॉक प्रमुख के कुल छह पदों में एक पद एससी महिला के लिए, एक पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, एक पद पिछड़ा वर्ग के लिए और तीन पद अनारक्षित हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कुल 505 पदों में 23 पद एसी महिला के लिए, 39 पद एससी के लिए, 46 पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, 87 पद पिछड़ा वर्ग के लिए 101 पद महिला के लिए और 209 पद अनारक्षित हैं। ग्राम प्रधान के 244 पदों में 12 एससी महिला के लिए, 18 पद एससी के लिए, 24 पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, 44 पद पिछड़ा वर्ग के लिए, 47 पद महिला के लिए और 99 पद अनारक्षित हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 3322 पदों में 236 एससी महिला के लिए, 190 एससी के लिए, 373 पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, 418 पद पिछड़ा वर्ग के लिए, 569 पद महिला के लिए और 1536 पद अनारक्षित हैं।

जिला पंचायत              आरक्षण
वार्ड 1.                        महिला
वार्ड 2.                        अनारक्षित
वार्ड 3.                        अनारक्षित
वार्ड 4.                        अनारक्षित
वार्ड 5.                        पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 6.                        पिछड़ा वर्ग
वार्ड 7.                        अनारक्षित
वार्ड 8.                        पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 9.                        अनारक्षित
वार्ड 10.                       अनारक्षित
वार्ड 11.                       पिछड़ा वर्ग
वार्ड 12.                       अनारक्षित
वार्ड 13.                       अनुसूचित जाति
वार्ड 14.                       अनारक्षित
वार्ड 15.                       अनारक्षित
वार्ड 16.                       महिला
वार्ड 17.                       महिला
वार्ड 18.                       अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 19.                       पिछड़ा वर्ग
वार्ड 20.                       महिला

यहां देखें जिले की सभी आरक्षण सूची

चैयरमेन पद के लिए आरक्षण सूची

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आरक्षण सूची

प्रमुख पद के लिए आरक्षण सूची

बड़ौत प्रधान पद के लिए आरक्षण सूची 

बागपत प्रधान पद के लिए आरक्षण सूची  

बिनौली प्रधान पद के लिए आरक्षण सूची

खेकड़ा प्रधान पद के लिए आरक्षण सूची

छपरौली प्रधान पद के लिए आरक्षण सूची

पिलाना प्रधान पद के लिए आरक्षण सूची

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed