{"_id":"660d3b3eac731f4ae401235e","slug":"palki-yatra-taken-out-on-the-occasion-of-birth-and-penance-welfare-festival-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-108469-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जन्म और तप कल्याणक महामहोत्सव पर निकाली पालकी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जन्म और तप कल्याणक महामहोत्सव पर निकाली पालकी यात्रा
विज्ञापन
फोटो संख्या 4
बड़ौत। 1008 ऋषभदेव भगवान के जन्म और तप कल्याणक महामहोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर के मुख्य रास्तों से पालकी यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जैन श्रद्धालु उत्साहित नजर आए।
अतिथि भवन पुजारी संघ द्वारा आयोजित इस पालकी शोभायात्रा में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य दीपक जैन, इंद्र बनने का सौभाग्य सम्यक जैन, अक्षय जैन, आदिश जैन व विवेक जैन को प्राप्त हुआ। श्रीजी की पालकी यात्रा अतिथि भवन से प्रारम्भ होकर नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, महावीर मार्ग, कैंनाल रोड, गांधी रोड होते हुए पुनः अतिथि भवन पहुंची, जहां श्री जी का अभिषेक करके पुनः वेदिका में विराजमान किया गया। पालकी यात्रा का पूरे नगर में जगह-जगह जैन श्रद्धालुओं ने मंगल आरती करके स्वागत किया। पालकी यात्रा के दौरान संगीतमयी धुनों में श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। पालकी यात्रा अक्षय जैन, आदिश जैन, नमन जैन, सचिन जैन भारती, अनुज जैन पारस, ऋषभ जैन, हंस जैन, उमंग जैन, राजेन्द्र जैन, समर्पण जैन, सौरभ जैन, वंश जैन, पारस जैन, धवल जैन, योगेश जैन, अनुज जैन आदि पुजारियों ने धर्म लाभ लिया। इससे पूर्व रात्रि में अतिथि भवन में भगवान की माता मरुदेवी के भव्य दरबार का मंचन किया गया, जिसमें माता के सोलह स्वप्न एवं गोद भराई आदि कार्यक्रमों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।