{"_id":"5ee906a28ebc3e4336016e88","slug":"palika-chairman-met-kotwal-baraut-news-mrt4866377198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका चेयरमैन कोतवाल से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका चेयरमैन कोतवाल से मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। लॉकडाउन का उल्लंघन कर दुकानें खोले जाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने गत शाम अभियान चलाकर 19 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को पालिका चेयरमैन कोतवाल से मिले और व्यापारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।
नगर पालिका के चेयरमैन अमित राणा ने कहा देश में फैली कोरोना महामारी को लेकर व्यापारी अहम योगदान निभा रहे है, पिछले 70 दिन से अधिक समय से यहां पर दुकानें बंद हैं, इससे व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में यदि कोई जरूरतमंद को सामान देने के लिए चोरी छिपे दुकान खोल रहा है तो पुलिस उसका चालान काट रही है, इससे व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने व्यापारियों की मजबूरी को समझते हुए मुकदमा वापस कराने की मांग दी। उधर, कोतवाल अजय शर्मा ने उच्चाधिकारियों से बातचीत कर समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया।
मामूली कहासुनी को लेकर पति-पत्नी में मारपीट
बड़ौत। जौनमाना गांव में मामूली कहासुनी को लेकर पति-पत्नी में मारपीट हो गई। बाद में यह मामला कोतवाली पहुंचा। हालांकि गांव के कुछ गणमान्य लोग मामले में समझौता कराने का प्रयास करने मेें जुटे हैं। कोतवाल ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है, समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
शांतिभंग में 10 लोगों के चालान काटे
बड़ौत। कोतवाल ने बताया कि नगर में अलग-अलग मोहल्लों में रहने वाले 10 लोगों को शांतिभंग के मामले में चालान काटा गया है। उन्होंने लोगों से बिना वजह घर से न निकलने की हिदायत दी।