{"_id":"652a8425504b67924e0d8286","slug":"paldi-farmers-announced-not-to-supply-sugarcane-to-kinauni-mill-baghpat-news-c-28-1-bag1001-6200-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पलड़ी के किसानों ने किनौनी मिल को गन्ना नहीं देने का एलान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पलड़ी के किसानों ने किनौनी मिल को गन्ना नहीं देने का एलान किया
विज्ञापन
-किनौनी मिल से बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिलने पर किसानों ने नाराजगी जताई
फोटो 7
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा/दोघट। पलड़ी गांव में किसानों की बैठक हुई, जिसमें किनौनी मिल से बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिलने पर रोष जताया गया। साथ ही किनौनी मिल को गन्ना नहीं देने का एलान किया गया। किसानों ने 450 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की।
बकाया गन्ना भुगतान को लेकर पलड़ी गांव में शनिवार को किसानों की बैठक हुई। इसमें किसानों ने कहा कि महंगाई के हिसाब से गन्ना मूल्य भी बढ़ाया जाना चाहिए। वहीं सरकार किसानों को बकाया गन्ना भुगतान भी नहीं दिला पा रही है। किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मिल चालू होने से पहले बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया गया तो किनौनी मिल को गन्ना नहीं देंगे। बैठक में किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान कराने पर भी चर्चा की गई। साथ ही 450 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता चौधरी महेन्द्र सिंह व संचालन रमेश चंद्र ने किया। इस मौके पर रामगोपाल आर्य, प्रमोद कुमार, सत्यपाल सिंह, जयप्रकाश, ओमप्रकाश, राजबीर सिंह, रामकरण, धर्मदेव, सितमू, धर्मपाल सिंह, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, बिल्लू, कल्लू, मौजूद रहे।