{"_id":"681281bd06e922eed9024dd3","slug":"pakistans-effigy-burnt-in-protest-against-terrorist-attack-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-130661-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका
विज्ञापन
बिनौली। पहलगाम में आतंकी घटना के विरोध में लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। धनौरा सिल्वरनगर व बिनौली गांव में लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। ललियाना गांव में मशाल जुलूस निकाला और मृतकों को श्रद्धांजलि देकर केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की। धनौरा सिल्वरनगर गांव के शिव मंदिर से युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। फिर पाकिस्तान के पुतले को पैरों तले कूचला और फूंककर विरोध प्रकट किया। मृतकों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान प्रांजुल शर्मा, कपिल शास्त्री, चंद्रपाल राणा, विक्रांत, मनीष, सर्वेन्द्र, आशीष, अंकुश, देवा मौजूद रहे।
वहीं बिनौली गांव में व्यापारियों व लोगों ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में नारेबाजी कर पाकिस्तान के पुतले को चपल्लों से पीटते हुए पूरे गांव में घुमाया। फिर बस स्टैंड पुतले को फूंका। व्यापारियों ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों का खात्मा करने की मांग की। इस दौरान राजीव गोस्वामी, गुलवीर धामा, मास्टर अमित धामा, मोनू वर्मा, सुनील धामा, डॉ. कृष्ण कुमार, विनय धामा, प्रशांत धामा मौजूद रहे।
n मशाल जुलूस निकाल पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए : रटौल। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के विरोध मे ललियाना गांव में लोगों ने मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर केंद्र सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान गोविंद पंडित, हिमांशु शर्मा, मोहित, अनुज, राम कुमार, बीरसैन मौजूद रहे।