फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pak month of Ramadan from tomorrow, brightness increased in the markets

Baghpat News: रमजान का पाक महीना कल से, बाजारों में बढ़ी रौनक

Thu, 23 Mar 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 23 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pak month of Ramadan from tomorrow, brightness increased in the markets
बागपत/बड़ौत। जूमे से रमजान मुकद्दस का महीना शुरु हो रहा है। रमजान को लेकर बाजारों में रौनक बढ़नी शुरु हो गई है। बुधवार को लोगों ने रमजान को लेकर खरीदारी की। घरों और मस्जिदों में तैयारियों शुरु हो गई है। चांद दिखते ही तरावीह शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी के मौलवी हाजी जहीर अहमद और बड़ौत की फूसवाली मस्जिद के शाही इमाम आरिफ उल हक ने बताया कि रमजान में रोजाना शाम को एक मिनट का समय बढ़ता है। रमजान का चांद दिखने के साथ ही तरावीहे शुरु हो जाती हैं और ईद का चांद दिखने तक चलती है। रमजान के पाक महीने में खुदा अपने बंदों के गुनाहों को माफ करता है।
विज्ञापन

रमजान के पूरे महीने बंदों पर अल्लाह की रहमत बरसती है। इस्लाम में 12 वर्ष से अधिक की उम्र तक को कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रोजा रख सकता है। जुमे को रमजान पाक का पहला रोजा होगा। रमजान का पहला रोजा 14 घंटे और अंतिम रोजा सबसे साढ़े 14 घंटे का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रमजान की खरीदारी के लिए बढ़ी रौनक
रमजान के मुबारक महीने को लेकर बाजारों में खरीदारी शुरु हो गई है। बुधवार को नगर के गांधी बाजार, शौकत मार्केट, पांडव रोड बाजार, यमुना बाजार में लोगों की भीड़ रही। उधर बड़ौत के बाजारों में भी बुधवार को खरीदारों की काफी भीड़ रही। लोगों ने रमजान की तैयारियों को लेकर खूब खरीदारी की।

---
14 घंटे का होगा पहला रोजा
मुकद्दस रमजान का का पाक महीना शुुरू होने जा रहा है। मस्जिदों से लेकर घरों तक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार रमजान का पहला रोजा करीब साढ़े 14 घंटे का होगा, जबकि आखिरी रोजा साढ़े 14 घंटे का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed