फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   pak ki barbarta par foota gussa

पाक की बर्बरता पर फूट पड़ा छात्रों का गुस्सा

Tue, 02 May 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
pak ki barbarta par foota gussa
बिजरौल रोड पर पाकिस्तान के पुतले की शवयात्रा निकालते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। पाक की बर्बरता को लेकर मंगलवार को जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बिजरौल रोड पर एकत्रित होकर पाकिस्तान के खिलाफ शवयात्रा निकाली।   इस दौरान छात्रों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की मांग उठायी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही केंद्र सरकार ने आए दिन भारतीय सैनिकों पर हो रहे हमलों पर अंकुश लगाए।
विज्ञापन


मंगलवार को काफी संख्या मेें जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के छात्र व युवा छात्र नेता प्रियवत राणा के नेतृत्व में बिजरौल रोड पर एकत्रित हुए और पाकिस्तान के खिलाफ अर्थी तैयार की। इसके बाद छात्रों व युवाओं ने बिजरौल रोड से पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शवयात्रा निकाली। इस दौरान छात्र नेता प्रियवत राणा ने चेतावनी दी कि अब इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। यदि जल्द ही केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब नहीं दिया तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को आर्थिक मदद दिलाए जाने की भी मांग उठायी।  इस दौरान यशवंश सिंह, बसंत तोमर, मोहित, अंकुर तोमर, गौरव तोमर, मनु तोमर, सचिन, वंश, नितिन, सौरभ, दीपक शामिल रहे। 
विज्ञापन


उधर, हिंदू जागरण मंच के युवा जिला संयोजक दीपक बामनौली के नेतृत्व में युवाओं ने बावली रोड पर पाकिस्तान के खिलाफ पुतले का दहन किया। जिला संयोजक दीपक ने कहा कि केंद्र सरकार को दो भारतीय सैनिकों के सिर के बराबर पाकिस्तान के 100 जवानों के सिर लाने चाहिए। पुतले का दहन करने वालों में युवा सहसंयोजक अंकित बड़ौली, सचिन वत्स, अध्यक्ष मधुसुधन शास्त्री, पवन कुमार, रोहित, हिमांशु, डा. प्रेम, अनिरुद्ध राठी, भीम, आशीष शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, वाजिदपुर गांव में सुभाष कश्यप के नेतृत्व में पाकिस्तान की बर्बरता को लेकर जमकर नारेबाजी की। भूतपूर्व सैनिक सुभाष चंद कश्यप का कहना था कि पाकिस्तान की इन हरकतों को अब बर्दास्त नहीं किया जाएगा।  उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही केंद्र सरकार ने शहीद हुए सैनिकों का बदला नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान आक्रोशित लोगों नेे सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चंद कश्यप के नेतृत्व में पाकिस्तान के प्रतीक बने पुुतले का सिर बलकटी, द्रांती आदि से काटा। इस अवसर पर महक सिंह, आकाश, रोहित, नरेंद्र, प्रभात राणा, राजीव, धीरज, तरुण, लहरी आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed