{"_id":"58c835ec4f1c1b082932a148","slug":"paint-everyone-in-the-color-of-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के रंग में हर कोई रंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के रंग में हर कोई रंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
बागपत में होली खेलते बच्चें
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिलेभर में दुल्हेंडी पर खूब गुलाल उड़ाया गया। गली-मोहल्लों में बच्चों ने धमाल मचाया। डीजे की धुनों पर महिला, बच्चे और युवा खूब थिरकते नजर आए। भाजपा नेताओं ने जमकर गुलाल उड़ाया और जीत पर खुशी मनाई।
सोमवार सुबह से ही लोग त्योहार को मनाने में लग गए थे। लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। बच्चों ने जमकर होली का हुड़दंग मचाया। डीजे की धुन पर लोग खूब थिरके। घरों में विशेष पकवान बनाए गए थे। महिलाओं से लेकर युवाओं की टोलियां एक दूसरे के घरों में पहुंचकर अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। चौपालों पर लोक गीतों का आयोजन किया गया। दाहा, रमाला, किशनपुर बराल, रटौल, चांदीनगर, बालैनी, अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी के क्षेत्रों में दुल्हेंडी पर लोगों ने रंगों की बौछार कर खुशियां मनाई।
होली के रंगों में रंगी खाकी
बागपत। पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को पुलिस लाइन में तिलहेंडी मनाई। एसपी अजय शंकर राय के साथ यहां होली खेली गई। कई घंटे तक यहां त्योहार मनाया गया। अधिकारियों ने भाईचारे और अनुशासन का संदेश दिया।
विज्ञापन
होली पर जमकर उड़ाया गुलाल
दोघट। क्षेत्र के दोघट, टीकरी, दाहा, निरपुड़ा, भड़ल, पुसार और बामनौली समेत तमाम गांवों में होली के दिन हरा, गुलाबी, लाल और पीला रंग आकाश में उड़े दिखाई दिया। होली के रंग में हर कोई रंगा हुआ था। युवा टोली बनाकर सड़कों पर होली खेलते नजर आए। महिलाओं और बच्चों ने भी जमकर होली खेली।