फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Overloaded sugarcane trucks getting entangled in electrical wires, fear of accident

Baghpat News: बिजली के तारों में उलझ रहे गन्ने के ओवरलोड ट्रक, हादसा होने का डर

Fri, 02 Jan 2026 07:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Overloaded sugarcane trucks getting entangled in electrical wires, fear of accident
मेरी आवाज सुनो की पड़ताल
विज्ञापन

-बिनौली-अमीनगर सराय मार्ग पर ट्रकों के ऊपर चढ़कर हटाने पड़ रहे बिजली के तार, पहले टूट चुके हैं कई खंभे
फोटो पांच की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। अमीनगर सराय मार्ग पर दौड़ रहे गन्ने के ओवरलोड ट्रकों में बिजली के तार उलझ रहे हैं। इससे लोगों को कभी भी बड़ा हादसा होने का डर राहगीरों को सता रहा है क्योंकि मार्ग से गुजरने वाले गन्ने के ओवरलोड ट्रकों के चालकों को ऊपर चढ़कर तार हटाने के बाद आगे जाना पड़ता है। इससे पहले भी गन्ने में तार उलझने से कई खंभे टूट चुके हैं।
बिनौली निवासी रामपाल, नरेंद्र, शिवम, साजिद, शुभम व पिंकू आदि ने बताया कि अमीनगर सराय मार्ग पर गन्ने के ओवरलोड ट्रक गुजरते हैं। ट्रकों में गन्ना काफी ऊपर तक लादा जाता है। इसके अलावा मार्ग के ऊपर से गुजरने वाली बिजली लाइन के तार भी ढीले होकर नीचे तक लटके हुए हैं। इस कारण ट्रकों में लदे गन्ने में उलझकर बिजली के तार और खंभे टूट जाते हैं। ग्रामीणोंं ने ऊर्जा निगम के अफसरों से भी शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया। उन्होंने ट्रकों में क्षमता के अनुसार गन्ना लदवाने और बिजली लाइन के तार ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन

लोग बोले-
-गन्ने के ओवरलोड ट्रकों में आए दिन तार उलझते रहते हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। गन्ने पर चढ़कर तार हटाने वाले चालकों को भी करंट लग सकता है। -सुनील विश्वकर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

-ट्रकों में काफी ऊंचाई तक गन्ना लादा जाता है, जिससे मार्ग पर जाते समय ट्रकों का संतुलन बिगड़ता रहता है। इससे बराबर से गुजरने वाले राहगीर भी डर जाते है। -विरेंद्र सिंह

-अमीनगर सराय मार्ग पर बिजली के ढीले तारों की वजह से कभी भी हादसा हो सकता है। जल्द ही बिजली लाइनों को ठीक कराया जाए, जिससे ट्रकों में लदा गन्ना तारों में न उलझे। -नूरहसन मिस्त्री
-ट्रक में लदे गन्ने में उलझने से कई खंभे टूट चुके है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाए। छोट
वर्जन-
बिजली के तार ढीले होकर नीचे लटकने का मामला संज्ञान में नहीं है। अवर अभियंता को भेजकर दिखवाया जाएगा। जल्द ही समस्या का समाधान भी करा दिया जाएगा।
-प्रदीप सोनकर, अधिशासी अभियंता द्वितीय ऊर्जा निगम।
वर्जन-
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही अमीनगर सराय मार्ग पर भी अभियान चलाया जाएगा। -राघवेंद्र सिंह, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed