{"_id":"6191437dc9b5610a00270501","slug":"overload-vehicle-should-not-become-a-danger-e-jaan-baghpat-news-mrt564821275","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहन न बन जाए खतरा-ए-जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड वाहन न बन जाए खतरा-ए-जान
विज्ञापन
बागपत के ब्लॉक कार्यालय के बाहर खड़ा ओवर लोड कैंटर
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पहले भी कई बार ओवरलोड वाहन पलटने से हुए हादसे, पुलिस व एआरटीओ नहीं करते कार्रवाई
- ओवरलोड वाहनों की एंट्री का चल रहा खेल, कई लोगों का ऑडियो में नाम, विभाग पूरी तरह अंजान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा हादसे होते है और इसका एक बड़ा कारण ओवरलोड वाहन भी होते है। इसके बावजूद भी सड़कों पर ओवरलोड वाहन खुलेआम दौड़ रहे है और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकारी गंभीर नहीं दिख रहे है। इसके साथ ही एक ऑडियो वायरल हो रही है, जिसमें ओवरलोड वाहनों को कार्रवाई से बचाने के लिए एंट्री कराने वालों के नाम लिए जा रहे है। हालांकि परिवहन विभाग के अधिकारी ऑडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं होने व उनके पास ऑडियो आने पर कार्रवाई की बात कह रहे है।
यहां ओवरलोड वाहन अनियंत्रित होकर कोई बार पलट चुके है और उनमें सवार लोगों के अलावा आसपास से गुजरने वाले भी घायल हो चुके है। 13 हादसे इस वर्ष हो चुके है, जिनमें 30 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है। वहीं अब सर्दी शुरू होने से कोहरा भी होने लगा है और ओवरलोड वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया जाता है। दिखाई नहीं देने के कारण भी हादसे होते है। सबसे ज्यादा ओवरलोड वाहन दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर दौड़ते है तो केजीपी पर भी खूब ओवरलोड वाहन दौड़ते है।
ईंट ढोने वाले व गन्ने लदे ट्रक सबसे ज्यादा ओवरलोड
सबसे ज्यादा ईंट ढोने वाले ट्रक ओवरलोड होते है तो अब पेराई सीजन शुरू होते ही गन्ने से लदे ट्रक व ट्राले भी दौड़ने लगे है। इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ईंट ढ़ोने वाले ट्रकों व गन्ने के ट्रकों के साथ ही ट्राले पर अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
आखिर ओवरलोड की एंट्री करने वाला अन्नू, प्रदीप, अंकित कौन
ओवरलोड वाहनों को लेकर दो लोगों के बीच बातचीत की एक ऑडियो वायरल हुई है। इसमें दोनों लोग आपस में बातचीत कर रहे है कि कुछ प्राइवेट लोग ओवरलोड वाहनों की एंट्री करते है। एंट्री के बस से दस हजार रुपये, ट्रक से सात हजार रुपये तो अब गन्ने के ट्रकों से करीब सात हजार रुपये लिए जाते है। प्राइवेट लोग अन्नू, प्रदीप, अंकित एंट्री करते है। आखिर यह लोग किसके लिए एंट्री करते है, यह जांच के बात साफ होगा।
--
वाहनों की भार क्षमता का मानक
10 टायरा 28 टन
12 टायरा 35 टन
14 टायरा 42 टन
18 टायरा 45 टन
22 टायरा 55 टन
छोटा हाथी तीन टन
ट्राली आठ टन
----
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदारी परिवहन विभाग की होती है। पुलिस केवल वाहन चालकों को समझा सकती है, लेकिन चालान व जुर्माना परिवहन विभाग ही कर सकता है। - मनीष कुमार मिश्र, एएसपी
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाती है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रखी जाएगी। जहां तक ऑडियो की बात है तो उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर वह हमारे पास आएगी तो उसकी जांच कराई जाएगी। - सुभाष राजपूत, एआरटीओ