{"_id":"68e2c719f9333e47480b45ba","slug":"orders-for-action-against-illegal-colonies-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-139760-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम अस्मिता लाल ने अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जहां छह कॉलोनियों को ध्वस्त कराया गया है वहीं कई कॉलोनियों पर कार्रवाई का आदेश देते हुए नोटिस जारी कराया गया है। इनमें बड़ौत की ऐसी भी कॉलोनियां शामिल हैं, जिनका पूरी कॉलोनी का नक्शा पास नहीं कराया गया है।
यहां अवैध कॉलोनियों में जमीनों के विवाद काफी चल रहे हैं तो वहां प्लॉट धारकों को मकान बनाने के लिए बैंकों से लोन भी नहीं मिलता है। इस तरह के मामले सामने आने के बाद डीएम अस्मिता लाल ने सभी कॉलोनियों को चिह्नित कराना शुरू कर दिया। अभी तक बड़ौत में तीन और बागपत में चार कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो चुकी है। अब ऐसी भी कॉलोनी सामने आईं हैं जिनमें काफी मकानों का निर्माण हो चुका है। ऐसे में डीएम ने उनमें ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराने से पहले नोटिस जारी कराया है। नोटिस का जवाब आने के बाद वहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।