फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Opposition to new agricultural laws will continue every village

गांव-गांव जारी रहेगा नये कृषि कानूनों का विरोध

Fri, 05 Feb 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Opposition to new agricultural laws will continue every village
बड़ौत। नगर की पट्टी चौधरान में स्थित देश खाप चौधरी के आवास पर थांबेदारों व किसानों की बैठक का आयोजन किया। चक्का जाम का फैसला वापस लेने का समर्थन किया। इसके अलावा एलान किया गांव-गांव नये कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन जारी रखने की अपील की।
विज्ञापन

इस बैठक की अध्यक्षता देश खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह ने की। संचालन थांबेदार ब्रजपाल सिंह ने किया। इसमें बावली, मलकपुर, लौहड्डा, गुराना, जौनमाना, ढ़िकाना, लुहारी, किरठल, बिजरौल, छपरौली, बामनौली गांव के किसान शामिल रहे। देश खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा नये कृषि कानून किसान विरोधी कानून हैं। इसको लेकर अब किसान जागरूक हो गया है। जब तक गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन जारी रहेगा, हमारा संघर्ष भी जारी रहेगा। उन्होंने गांव-गांव अधिक से अधिक संख्या में किसानों को इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया किसान संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर जाम लगाने का निर्णय वापस लिया गया है।
विज्ञापन

उधर, थांबेदार ब्रजपाल चौधरी ने कहा कि गांव-गांव हमारा संघर्ष जारी रहेगा। समय-समय पर क्षेत्र के किसान सिंघु बॉर्डर व गॉजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में शामिल किसानों के लिए खाद्य सामग्री लेकर जाता रहेगा। सभासद गुड्डू, संजीव तोमर, चंदपाल, अमित बेगमाबाद गढ़ी, दरियाव सिंह बड़ौली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंघु बॉर्डर पर गरजे रालोदी
बड़ौत। राष्ट्रीय लोकदल के नेता विश्वास चौधरी शुक्रवार को किसान आंदोलन में सिंघु बॉर्डर पर काफी संख्या में रालोद कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। विश्वास चौधरी ने कहा केंद्र सरकार किसानों के साथ जो व्यवहार जो तौर तरीका अपना रही है। वह ठीक नहीं है। केंद्र सरकार उन दिनों को याद करें, जब इन भोले-भाले किसानों में, उन्हें अन्नदाता दिखाई देते थे, जब इन भोले-भाले किसानों में उन्हें अपने वोट दिखाई देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed