फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Opposition, solidarity and struggle of agricultural law declared in Dhikouli

ढिकौली में कृषि कानून का विरोध, एकजुटता और संघर्ष का एलान

Sun, 20 Dec 2020 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Opposition, solidarity and struggle of agricultural law declared in Dhikouli
चांदीनगर (बागपत)। ढाका खाप के गढ़ ढिकौली गांव में कृषि कानून के विरोध में पंचायत हुई। जिसमें कृषि कानून का पुरजोर विरोध किया गया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का शोषण बढ़ता जा रहा है। सरकार को यह काला कानून वापस लेना होगा। किसानों से एकजुटता और संघर्ष का एलान किया गया।
विज्ञापन

रविवार को ढिकौली गांव में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका के आवास पर ओगटी, पटोली, लहचौड़ा, ललियाना और चमरावल समेत आसपास के अन्य गांव के किसानों की पंचायत हुई। उन्होंने कहा की देश भर का किसान सर्दी के मौसम में दिल्ली के बॉर्डर पर जमा है, लेकिन सरकार किसानों की सुनने को तैयार नहीं है। जिससे आने वाले समय में हठधर्मिता का परिणाम भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर अवध प्रताप सिंह, सूबेदार सिंह, लोकेंद्र, अजीत सिंह एडवोकेट, वीरेंद्र कुमार, आप प्रदेश सचिव अंकुश चौधरी, महेंद्र त्यागी ने विचार रखे। पंचायत में धनकेश शर्मा, रामवीर सिह ढाका, सुधीर ढाका, अजीत सिंह, महेंद्र त्यागी, भूपेंद्र सिह, राजेश कुमार और संदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed