फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Opinions on the budget are divided; some called it good, while others described it as bad.

Baghpat News: बजट पर राय जुदा, किसी ने अच्छा तो किसी ने बताया खराब

Mon, 02 Feb 2026 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Opinions on the budget are divided; some called it good, while others described it as bad.
-भाजपा व रालोद ने बजट को हर वर्ग के लिए अच्छा बताया, विपक्षियों व आम लोग असंतुष्ट दिखे
विज्ञापन

फोटो-आठ की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। केंद्र सरकार के आम बजट पर सभी की राय जुदा दिखाई दी। लोगों ने आम बजट को टीवी पर देखा और उसको लेकर असंतुष्ट दिखाई दिए। भाजपा व रालोद नेता जरूर बजट को हर वर्ग के लिए अच्छा बताते रहे। विपक्षियों ने बजट में कुछ नहीं होने की बात कही और इससे किसी को फायदा मिलने वाला नहीं है।
--


किसान नेता बोले
आम बजट से किसानों को काफी उम्मीद थी, लेकिन इस बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं है। ये बजट काफी निराशाजनक है और किसानों की सम्मान निधि तक नहीं बढ़ाई गई। -अन्नु मलिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, किसान मजदूर संगठन
विज्ञापन

-केंद्र सरकार के बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं है और हमेशा से सरकार किसानों की उपेक्षा करती आई है। किसानों को उम्मीद थी कि उनकी सम्मान निधि बढ़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। न ही खाद, बीज के दाम कम हुए। -प्रदीप धामा, महासचिव दिल्ली एनसीआर भाकियू
विज्ञापन
विज्ञापन


--
अधिवक्ता बोले
-केंद्र सरकार का आम बजट हर वर्ग के लिए सही है। महंगाई नहीं बढ़ने दी गई है और कानूनी सहायता के लिए पिछले वर्ष से अधिक बजट मिलने से लोगों को न्याय मिलने में आसानी होगी। -देवेंद्र आर्य, एडवोकेट
- केंद्र सरकार का बजट सराहनीय है। हर किसी को इससे फायदा मिलेगा। हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। मरीजों की दवाई सस्ती की है और न्याय के लिए बजट बढ़ाकर सही कदम उठाया। -विजयपाल तोमर, एडवोकेट
- बजट में सिर्फ अमीर वर्ग का ध्यान रखा गया है और मेहनत मजदूरी करने वाले वर्ग के लिए कुछ नहीं है। आम आदमी को स्वास्थ्य सुविधाएं देने और शिक्षा सस्ती करने को प्राथमिकता देनी चाहिए थी। -कपिल कुमार डेढ़ा, एडवोकेट

--

सरकारी कर्मी बोले
- सरकारी कर्मचारियों को इस बार बजट में निराशा हाथ लगी है। गरीब वर्ग के लिए यह बजट नहीं बना है और इनकम टैक्स में भी कोई राहत नहीं दी गई है। -मुकेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद

- सरकारी कर्मचारियों के लिए बजट सही रहा। किसी तरह की कोई कटौती नहीं की गई है। कर्मियों के लिए सुविधा बढ़ाई जाती तो ज्यादा अच्छा हो सकता था। -रवि जावला, प्रधान सहायक, विकास विभाग

--
महिलाएं बोलीं
- बजट में महिलाओं का ध्यान रखने का प्रयास किया गया है। सी-मार्ट योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर और उद्यमशील बनाने में मददगार होगी। -मीनाक्षी

- बजट में स्टोर रूम, सी मार्ट योजना से जुड़कर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी आत्मर्भिरता बनेंगी। बजट में लगभग सभी वर्ग का ध्यान रखने का प्रयास किया गया है। -चांदनी
--
छात्राएं बोलीं
- बजट में हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खुलने से लड़कियों को पढ़ाई व खेल में बढ़ावा मिलेगा। खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। सरकार का यह अच्छा कदम है। -लक्ष्मी

- बजट में छात्राओं का ध्यान रखने का प्रयास किया गया है। हॉस्टल सुविधा नहीं होने पर शहरों में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई में ज्यादा खर्च आता है, जिससे राहत मिलेगी। -अनु राठी
--
व्यापारी बोले
- आम बजट से व्यापारियों को कोई राहत नहीं मिली है। खाने पीने की चीजों पर टैक्स लगाकर गरीबों व व्यापारियों के साथ अन्याय किया है। इस बहट से कोई फायदा नहीं होगा। -संजय रूहेला, महामंत्री संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन
- मेडिकल और शिक्षा में ज्यादा ध्यान दिया है। व्यापारियों के लिए कुछ खास बजट नहीं है। व्यापारियों को इनकम टैक्स में 15 से 20 लाख तक की छूट होने की उम्मीद थी, जो नहीं मिली। -मनोज गोयल, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल


--पेंशनर्स बोले
- बजट में पेंशनर्स का कोई ध्यान नहीं रखा गया। वित्ती मंत्री से काफी उम्मीद थी, मगर उनके हित में कुछ नहीं सोचा गया, जिससे पेंशनर्स मायूस और नाराज हैं। -राजेंद्र प्रसाद जैन
- बजट से काफी उम्मीद थी कि पेंशनर्स के लिए कुछ घोषणा की जाएगी, लेकिन उनके प्रति ध्यान नहीं दिया। आयकर में भी छूट देनी चाहिए थी, नहीं दी गई है। -यशवीर सिंह

--
युवा बोले
- खेलों के लिए प्रशिक्षण केंद्र बनाने की बजट में घोषणा की गई है, मगर इससे युवाओं का भला होने वाला नहीं है। रोजगार के प्रति युवाओं का कोई ध्यान नहीं रखा गया है। -हरीश

- सरकार एआई पर विशेष ध्यान दे रही है, जिससे सभी युवाओं का भला होने वाला नहीं है। तकनीक के क्षेत्र में सभी युवाओं का भविष्य नहीं बन सकता है, अन्य क्षेत्रों पर ध्यान देना चाहिए। -संजीव मलिक

--

उद्यमी बोले
- उद्यमियों के लिए इस बजट में ध्यान नहीं दिया गया, क्योंकि उन्हें इस बार औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा मिलने की उम्मीद थी। परंतु बजट का फिर भी स्वागत किया जाएगा। -दिनेश कुमार गोयल अध्यक्ष, इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन बागपत
- बजट में जो घोषणा हुई उसमें एमएसएमई का ध्यान रखा गया है। इससे उद्यमी को थोड़ा लाभ मिलेगा। इससे ज्यादा कुछ नहीं है। सरकार को औद्योगिक क्षेत्र की तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहिए था। -विकास चौधरी
--
चिकित्सक बोले
- बजट मेडिकल पर ही फोकस रहा, क्योकि कैंसर का इलाज बहुत महंगा होता था अब कैंसर का सस्ता इलाज होगा। आम लोगों को ध्यान में रखते हुए बजट पेश हुआ। -डॉ. अभिनव तोमर
- बजट में दवाइयों का ध्यान रखा गया है। कैंसर, शुगर सहित कई दवाइयों को सस्ता किया गया है। इससे गरीब लोगों को लाभ होगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट अच्छा रहा। -डॉ. प्रशांत शर्मा
--
नेता बोले
- यह जो बजट पेश किया गया है इससे किसी को फायदा नहीं दिख रहा है। इसमें देश विकास के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकेगा। यह बजट सिर्फ चुनाव को साधने वाला है और इससे लोगाें को कोई लाभ नहीं होगा। -अहमद हमीद, महासचिव कांग्रेस
- केंद्र सरकार के बजट से हर वर्ग नाखुश है और इससे किसी को फायदा नहीं होने वाला है। बजट से लोगों को काफी उम्मीदें थी, जिस पर केंद्र सरकार खरी नहीं उतर सकी। इस बजट से देश का सर्वांगीण विकास कराने का दावा गलत है। -रविंद्र देव, जिलाध्यक्ष सपा
- बजट सही नहीं और इसमें किसी भी वर्ग का ध्यान नहीं रखा गया। केंद्र सरकार ने बजट में कंजूसी बरती है और यह बजट हवा हवाई नअर आ रहा है। सरकार ने किसानों व युवाओं का ध्यान तक नहीं रखा। -विक्रम भाटी, जिलाध्यक्ष, बसपा
- शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में बजट काफी निराशाजनक रहा। किसानों को कर्जमुक्त करने पर ध्यान नहीं दिया गया। किसानों की आय दोगुनी करने का बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया। इससे किसानों को काफी परेशानी होगी। -सोमेंद्र ढाका, संयोजक, आम आदमी पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश
-बजट में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया है। यह बजट युवा, महिलाओं, किसानों, मजदूर व व्यापारियों का ध्यान रखते हुए बनाया गया है। हर किसी को बजट का स्वागत करना चाहिए। -ओमवीर ढाका, वरिष्ठ नेता रालोद

- आम बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। बजट से युवाओं, किसानों, व्यापारियों व महिलाओं को लाभ होगा। यह बजट काफी सराहनीय रहा। -कुलदीप भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed