फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Operation of two new trains on Delhi-Shamli rail route from today

दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर दो नई ट्रेनों का संचालन आज से

Wed, 17 Aug 2022 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Operation of two new trains on Delhi-Shamli rail route from today
दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर दो नई ट्रेनों का संचालन आज से
विज्ञापन

बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर बुधवार से दो नई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होगा। मार्ग पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने से इस मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर बुधवार से सहारनपुर से सुबह साढ़े तीन बजे पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होगा। ट्रेन सुबह छह बजकर 52 मिनट पर अग्रवाल मंडी टटीरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। दूसरी पैंसेजर ट्रेन शाम को सात बजे दिल्ली से चलकर शाम को आठ बजकर 18 मिनट पर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। दो ट्रेन बढ़ने से दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर 11 पैसेंजर ट्रेनें हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि मार्ग पर एक नई ट्रेन का संचालन 18 अगस्त से शुरू होगा। 18 अगस्त से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह दो बजकर 57 मिनट पर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। मार्ग पर 18 अगस्त तक 12 ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। ट्रेन बढ़ने से इस मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed