फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Open schools, sanitation and online studies

खुले स्कूल, साफ-सफाई और ऑनलाइन पढ़ाई

Wed, 01 Jul 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Open schools, sanitation and online studies
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक पहुंचे। साथ ही पहले दिन शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का कार्य शुरू कराया। शिक्षकों ने बच्चों को मिलने वाले खाद्यान्न व कन्वर्जन कास्ट के लिए गांव में सर्वे कार्य शुरू किया। साथ ही शिक्षकों ने ऑनलाइन शिक्षण कार्य भी शुुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश परबुधवार को जिले भर के परिषदीय विद्यालयों को खोले गए। पहले दिन शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई कराई गई। इसके बाद शिक्षकों ने बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण कराया। बच्चों को मिलने वाले खाद्यान्न व कन्वर्जन कास्ट के भुगतान के लिए शिक्षकों ने अपने-अपने स्कूल में शिक्षण करने वाले छात्रों का सर्वे शुरू किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव और जिला मंत्री राज कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार से स्कूल खोल दिए गए हैं। बच्चों का घर-घर जाकर सर्वे शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, मवी कलां गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य गुलबीर सिंह ने बताया कि बुधवार से गांव में घर-घर जाकर बच्चों का सर्वे किया। सर्वे के दौरान विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। शासन से माध्यमिक विद्यालयों को खोलने के निर्देश नहीं मिले हैं। हालांकि बुधवार से ऑनलाइन शिक्षण शुरू हो गया है। शिक्षक घर से बच्चों को व्हाटस एप पर वर्चुअल क्लास चलाकर शिक्षण कार्य करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि जिले भर में बुधवार से सभी स्कूल खुल गए हैं। सभी शिक्षकों को सर्वे करने व अन्य छूटे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

इनसेट
विद्यालयों में बुधवार से ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुुरू हो गया है। अभी तक शासन से स्कूल खोलने के निर्देश नहीं मिले हैं। शासन से जो भी निर्देश मिल जाएंगे, उनके अनुरूप कार्य कराया जाएगा।
- अंतरिक्ष कुमार, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed