{"_id":"60b91a538ebc3e40c92b39d9","slug":"opd-will-start-from-today-after-one-and-a-half-months-baghpat-news-mrt54115190","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह बाद आज से शुरू होगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह बाद आज से शुरू होगी ओपीडी
विज्ञापन
- स्वास्थ्य केंद्रों पर कराया जाएगा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन
- लोगों को बिना मास्क के उपचार नहीं दिया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। करीब डेढ़ माह बाद शुक्रवार से जिले में ओपीडी शुरू कराई जाएगी। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। सीएमओ आरके टंडन का कहना है कि ओपीडी के लिए आने वाले मरीजों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। लोगों को बिना मास्क के उपचार नहीं दिया जाएगा।
कोरोना संक्रमण की महामारी फैलने के बाद शासन के निर्देश पर 15 मार्च से सभी सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद कर दी थी। केवल इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रही। इससे मरीजों को उपचार के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी। कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने पर अब जिले में डेढ़ माह बाद सभी सामुदायिक व प्राथमिक केंद्रों पर ओपीडी शुरू की जाएगी। संक्रमण से बचाव के लिए बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सैनिटाइजेशन कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि बृहस्पतिवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया।
18 में हुई संक्रमण की पुष्टि, 411 केस एक्टिव
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार को 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले कुल संक्रमितों की संख्या 9062 हो गई है जबकि 411 केस एक्टिव है। संक्रमण से 135 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल और होम आइसोलेट कर उनके क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। संक्रमितों की गलियों को सील कर आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है। इन क्षेत्रों में आकस्मिक परिस्थितियों में ही आवागमन की अनुमति रहेगी। सर्विलांस की टीम को संक्रमित व उनके संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का आह्वान किया है।