{"_id":"5f0f4b438ebc3e6385174157","slug":"online-update-jobs-announced-by-the-chief-minister-dm-baghpat-news-mrt491253629","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन अपडेट किए जाएं मुख्यमंत्री की घोषणा वाले कार्य : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन अपडेट किए जाएं मुख्यमंत्री की घोषणा वाले कार्य : डीएम
विज्ञापन
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा वाले कार्यों को ऑनलाइन अपडेट किया जाए। उन्होंने कहा सभी कार्य मानक के अनुरूप निर्धारित समय अवधि में पूरे होने चाहिए। साथ ही कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री की घोषणा वाले 50 लाख रुपये की धनराशि से अधिक के कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने बताया निर्धारित धनराशि से ऊपर के जनपद में 13 कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों में गतिशीलता लाई जाए और मानक के अनुरूप सभी कार्य किए जाएं। नोडल अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण भी करें और कार्य प्रगति की रिपोर्ट भी प्रेषित करें। डीएम ने कार्यदार्यी संस्थाओं को निर्देश दिए कि जिन कार्यों को हैंड ओवर करने का समय है, उन्हें तत्काल हैंड ओवर करें, इनमें कोई भी लापरवाही उदासीनता बर्दाश्त नहीं होगी। निर्माण कार्यों की थर्ड पार्टी से गुणवत्ता की क्रॉस चेकिंग कराएं।
उन्होंने सीडीओ को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की घोषणा के सभी कार्य को ऑनलाइन अपडेट तत्काल कराए। खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्रों में स्वच्छता का दस्तक अभियान चलाए। साफ सफाई रहेगी तो बीमारी रहेगी दूर, इसलिए अपने समस्त गांव में समस्त नगरीय क्षेत्रों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। सफाई अभियान वृद्धि स्तर पर चलाया जाए। संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी एक जुलाई से संचालित है जो 31 जुलाई तक रहेगा। कार्य योजना के अनुरूप सफाई योद्धाओं को लगाकर सफाई अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कंटेंनमेंट क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन निरंतर रूप से चलता रहना चाहिए और क्षेत्रों में डोर टू डोर सप्लाई अभियान भी चलता रहे और प्रत्येक कार्यालय में कोविड-19 हेल्प डेस्क अवश्य बनी होनी चाहिए। इस दौरान डीडीओ हुबलाल, डीएसटीओ एमपी सिंह, डीसी एनआरलम और सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।