फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One soldier suspended and another line spot on negligence

एसपी ने निवाड़ा चौकी पर मारा छापा, एक सिपाही सस्पेंड व दूसरा लाइन हाजिर

Wed, 31 Aug 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
One soldier suspended and another line spot on negligence
बागपत में वाहन से पशु का उतारते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
बागपत। एसपी ने निवाड़ा पुलिस चौकी पर सोमवार देर रात छापा मारा, जहां गैरहाजिर मिले सिपाही को सस्पेंड कर दिया, जबकि चेकिंग करने के बजाय खाली बैठे सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। उधर, पुलिस चौकी में सो रहे होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी और बिना अनुमति चौकी से जाने वाले दरोगा के खिलाफ जांच बैठा दी।
विज्ञापन

पशुओं में फैल रहे लंपी रोग की रोकथाम के लिए शासन ने दूसरे राज्यों से पशुओं के आने पर पाबंदी लगा रखी है। जिसके बावजूद बागपत जनपद में हरियाणा समेत दूसरे राज्यों से पशु लाए जा रहे हैं। जिस पर एसपी ने सख्ती दिखाते हुए कड़ी चेकिंग करने के आदेश जारी किए। जिसमें जिले के सभी बॉर्डर से पशुओं की गाड़ी अंदर न आने देने के आदेश दिए गए। उधर, सोमवार देर रात एसपी नीरज कुमार जादौन ने निवाड़ा पुलिस चौकी पर पहुंचकर छापामारी की, जहां एसपी को चेकिंग करने के बजाय सिपाही राहुल सोलंकी चौकी में बैठा हुआ मिला, जिसे एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। उधर, होमगार्ड नरेंद्र कुमार सोता हुआ मिला, जिसके खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है। वहीं पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही सुमित सिरोही गैरहाजिर मिला, जिसे सस्पेंड कर दिया। उधर, युवती की बरामदगी के लिए गए दरोगा वीरसिंह के खिलाफ एसपी ने जांच बैठा दी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि दरोगा वीरसिंह किसकी अनुमति से चौकी छोड़कर गए, इस पर जवाब मांगा जाएगा। चेकिंग में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ने पकड़ा पशुओं से भरा कैंटर
निवाड़ा चेकपोस्ट पर पहुंचे एसपी नीरज कुमार जादौन को पशुओं से भरी गाड़ियां गुजरती हुई मिलीं। जिस पर एसपी ने खुद ही चेकिंग कराकर पशुओं से भरी एक कैंटर गाड़ी को पकड़ लिया। जिसमें क्रूरतापूर्ण तरीके से भरे गए 10 पशु बरामद किए गए और कैंटर चालक हरियाणा के हिसार निवासी राममेहर को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कार्पियो रुकते ही पशुओं से लदी गाड़ी छोड़कर भागा चालक
शहर के सिसाना रोड पर पशुओं से लदी गाड़ी लेकर आ रहे पशु व्यापारी जैसे ही पक्का तालाब के पास पहुंचे तो एक स्कॉर्पियो गाड़ी वहां आई और पशुओं से लदी गाड़ी के आगे रोक दी। जिसके बाद पशुओं से लदी गाड़ी का चालक व व्यापारी गाड़ी छोड़कर भाग गए। उधर, स्कॉर्पियो सवार लोग भी भाग गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर स्कॉर्पियो सवारों का पता लगाने और पाबंदी के बाद भी पशु लाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पशुओं से लदी गाड़ी कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बागपत के निवाड़ा चौकी पर निरीक्षण के दौरान वाहन चालक से जानकारी लेते एसपी नीरज कुमार जादौन

बागपत के निवाड़ा चौकी पर निरीक्षण के दौरान वाहन चालक से जानकारी लेते एसपी नीरज कुमार जादौन- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed