{"_id":"6a2d42ff704e6294d508105e","slug":"one-should-exercise-to-keep-the-body-stress-free-manoj-kumar-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-153349-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीर तनावमुक्त रखने के लिए करना चाहिए व्यायाम : मनोज कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीर तनावमुक्त रखने के लिए करना चाहिए व्यायाम : मनोज कुमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-कस्बे के आर्य समाज भवन में शुक्रवार को हुई योग कक्षा
फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में शुक्रवार को योग कक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें योग शिक्षकों ने विभिन्न आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग शिक्षक मनोज कुमार ने भ्रामरी प्राणायाम के मानसिक तनाव दूर करने वाले लाभों पर प्रकाश डाला।
मनोज कुमार ने बताया कि भ्रामरी प्राणायाम मानसिक तनाव को दूर करता है। इससे व्यक्ति को शांति मिलती है। उन्होंने भ्रामरी प्राणायाम को रोजाना करने की सलाह दी। इसके नियमित अभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है। यह कई रोगों से छुटकारा दिलाने में भी सहायक है। योग शिक्षक प्रमोद कुमार और राकेश आर्य ने भी साधकों को आसन और प्राणायाम सिखाए। उन्होंने विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया। इस योग कक्षा में आर्य समाज के प्रधान सतीश आर्य मौजूद रहे। रामफल आर्य, सुरेश जिंदल और रणबीर कश्यप भी उपस्थित थे। आर्य भूषण, सुमन जिंदल और शकुंतला आर्य ने भी भाग लिया। अन्य कई स्थानीय लोग भी इस योग सत्र में शामिल हुए।