फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One of the five foundations of Islam is fasting

आत्मा की पाकिजगी का मौका देता है रमजान

Thu, 31 Mar 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
One of the five foundations of Islam is fasting
आत्मा की पाकिजगी का मौका देता है रमजान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। वंदे को हर बुराई से दूर रखकर अल्लाह के नजदीक लाने का मौका देने वाले पाक महीने रमजान की रूहानी चमक से दुनिया एक बार फिर आज से रोशन हो चुकी है। फिजा में घुलती अजान और दुआओं में उठते लाखों हाथ खुदा से मोहब्बत के जज्बे को शिद्दत दे रहे हैं।
फूंसवाली मस्जिद के शाही इमाम आरिफ उल हक बताते हैं कि इस माह में रोजेदार अल्लाह के करीब आने की कोशिश के लिए भूख-प्यास समेत तमाम इच्छाओं को रोकता है। बदले में अल्लाह अपने उस इबादत गुजार रोजेदार बंदे के बेहद करीब आकर उसे अपनी रहमतों और बरकतों से नवाजता है।
विज्ञापन

इस्लाम की पांच बुनियादें हैं,
-कलमा पढ़ना,
-नमाज (पूजा) पढ़ना
-जकात(टेक्स) देना
-रमजान (व्रत) के रोजे रखना
-हज ( तीर्थ) करना
रमजान की विशेषताएं
रमजान की तमाम विशेषताएं हैं। कहा गया है कि इंसान के अंदर जिस्म और रूह है। आम दिनों में उसका पूरा ध्यान खाना-पीना और दीगर जिस्मानी जरूरतों पर रहता है। वहीं, रमजान में की गई हर नेकी का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। इस महीने में एक रकात नमाज अदा करने का सवाब 70 गुना बढ़ जाता है। साथ ही इस महीने में दोजख (नरक) के दरवाजे भी बंद कर दिए जाते हैं और शैतान को कैद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माह ए रमजान में तीन अशरे होते हैं
अमूमन 30 दिन के रमजान माह को तीन अशरो (खंडो) में बांटा गया है। पहला अशरा- रहमत का है इसमें अल्लाह अपने बंदों पर रहमत की दौलत लुटाता है। दूसरा अशरा-बरकत का है। जिसमें खुदा बरकत नाजिल करता है। जबकि तीसरा अशरा- मगफिरत का है। इस अशरे में अल्लाह अपने बंदों को गुनाह से पाक कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed