फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One lakh rupees were cheated in the name of getting a job in Delhi Police

Baghpat News: दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये ठगे

Thu, 09 Jan 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees were cheated in the name of getting a job in Delhi Police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए गए। नौकरी नहीं लगने पर रुपये वापस मांंगे गए तो आरोपी ने धमकी दी।


शहर के मोहल्ला रामपुरी निवासी जतिन कुमार ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि मुरादाबाद जनपद के थाना छजलैट के गांव अकबरपुर सिहाली निवासी संदीप यादव से कई साल पहले मुलाकात हुई थी।

संदीप यादव ने उसे विश्वास में लेकर दिल्ली पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा दिया, उससे एक लाख रुपये ले लिए। दिल्ली पुलिस का परिणाम घोषित हुआ तो उसका नाम उसमें नहीं था। पूछने पर आरोपी संदीप ने बहाने बनाने शुरू कर दिए ।
विज्ञापन


रुपये वापस करने के लिए उस पर दबाव बनाया गया तो उसने रुपये देने से साफ इंकार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि ऑनलाइन और नकद रुपये देने का उसके पास साक्ष्य मौजूद है। बातचीत की रिकॉर्डिंग भी है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed