{"_id":"61aa5e13cdb46e5c7c6d6a8a","slug":"one-lakh-looted-from-tractor-driver-of-punjab-kahkra-news-mrt5674475163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के ट्रैक्टर चालक से एक लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के ट्रैक्टर चालक से एक लाख लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव के पास पंजाब निवासी एक ट्रैक्टर चालक से मंगलामुखियों गैंग ने एक लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने चार अज्ञात मंगलामुखियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मंगलामुखियों की तलाश शुुरू कर दी।
पंजाब निवासी ट्रैक्टर चालक गुरदास सिंह शुक्रवार देर शाम कोतवाली में पहुंचा। तहरीर देकर बताया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव के पास एक मंगलामुखी ने उसे मदद के नाम पर रोका। रोकते ही उसके साथी भी वहां पहुंच गए और और उसे घेर लिया। उन्होंने हथियारों के बल पर उससे एक लाख रुपये की नगदी लूट ली और फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों का सुराग लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि पंजाब निवासी ट्रैक्टर चालक गुरदास सिंह के साथ हुई लूट के मामले में गुरदास सिंह की तहरीर पर चार अज्ञात मंगलामुखियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
दो माह पूर्व जेल भेजे थे दो मंगलामुखी
एक माह पूर्व भी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर लूट करने के मामले में पुलिस ने दो मंगलामुखियों को जेल भेजा था। इसके बावजूद ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर लूट का मामला पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की जाएगी।