फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One in every ten patients is diabetic

हर दस मरीजों में एक मरीज मधुमेह का

Sat, 13 Nov 2021 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
One in every ten patients is diabetic
बड़ौत। एक दशक में जिन बीमारियों का खतरा सबसे अधिक बढ़ा है, मधुमेह रोग उनमें से एक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे ‘साइलेंट किलर’ रोग के नाम से जानते हैं। इसका कारण यह है कि मधुमेह समय के साथ शरीर को कमजोर करती जाती है। इतना ही नहीं इसके कारण शरीर में कई प्रकार की अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है, जो कुछ स्थितियों में जानलेवा भी हो सकती हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक हर दस मरीजों में एक मरीज मधुमेह का रहता है।
विज्ञापन

जनपद में आठ सीएचसी, 23 पीएचसी व एक जिला अस्पताल है। इसके अलावा जनपद में दर्जनों निजी अस्पतालों भी है। इनमें रोजाना 60 से 70 मरीज अस्पतालों में इलाज के लिए आते है। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार के अनुसार अनियमितता दिनचर्या व खानपान की कमी से लोग मधुमेह के मरीज बन रहे है। दिनचर्या बदलने से काफी प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन

ये बोले योगाचार्या
बड़ौत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार के अनुसार इस बीमारी में रक्त में ग्लूकोज का स्तर सामान्य से अधिक बढ़ जाता है। रक्त कोशिकाएं इस शर्करा को उपयोग नहीं कर पाती। यदि यह ग्लूकोज का बढ़ा हुआ स्तर खून में लगातार बना रहे तो शरीर के अंग प्रत्यंगों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग से मिल सकता है मधुमेह से छुटकारा
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर व योगाचार्य डॉ. महेश कुमार मुछाल के अनुसार नियमित पैदल घूमना, शारीरिक व्यायाम एवं योगासन एवं प्राणायाम से इसमें लाभ मिलता है। कपालभाति प्राणायाम विशेष रूप से मधुमेह को दूर करने में उपयोगी है। बताया कि इस प्राणायाम में सांस को केवल छोड़ना है। छोड़ने पर पेट अंदर जाता है। इसके अलावा मंडूकासन, गोमुखासन, योग मुद्रासन, पादागुष्ठ, नासास्पर्शासन, हलासन, पाद पश्चिोत्तानासन, वक्रासन, सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास कर इस रोग से निजात मिल सकती है।

शुगर से होती हैं ये बीमारी
आस्था नर्सिंग होम के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल जैन के अनुसार लंबे समय तक शुगर पाचन क्रिया को प्रभावित करता है। पेट में ऐंठन, उल्टी और कब्ज की समस्या हो जाती है। शुगर में छोटी चोट भी नासूर बन जाती है। बीपी बढ़ती है और ध्यान न देने पर आंखों की रोशनी भी जा सकती है। यह किडनी के लिए भी घातक होती है। यह दिल का रोगी भी बना देती है।
ये हैं कारण
- शारीरिक श्रम न करने से।
- अनुवांशिक कारणों से।
- खानपान सही न होने से।
- वजन बढ़ने से।
-
शुगर के लक्षण
- बार बार पेशाब आता है।
- जहां पेशाब करते हैं वहां चीटी का आना।
- त्वचा में रूखापन आ जाता है।
- हाथ-पैरों में जलन होती है।
- शरीर में कमजोरी रहती है।
ये हैं बचाव के उपाय
- हर रोज तीन किलोमीटर पैदल घूमें या साइकिल चलाएं।
- हर रोज योग करें।
- मीठे और जंकफूड से परहेज करें।
- शारीरिक श्रम जरूर करें।
- समय समय पर शुगर की जांच कराते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed