फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One gets angry after chanting Ram's name: Ram Rahim

राम का नाम जपने छूमंतर हो जाता है गुस्सा : राम रहीम

Sat, 02 Jul 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
One gets angry after chanting Ram's name: Ram Rahim
बागपत : सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से प्रवचन करते राम रहीम। - फोटो : BARAUT
बिनौली (बागपत)। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से युवा पीढ़ी और आमजन को गुस्से पर काबू करने का मूलमंत्र दिया। उन्होंने कहा कि राम का नाम जपने से गुस्सा छूमंतर हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी का खानपान और रहन-सहन ऐसा हो गया कि उसे एक दम गुस्सा आ जाता है। वह गुस्से में ऐसे कार्य कर बैठता है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। मोबाइल गेम बच्चों के लिए घातक है। इससे बच्चों में गुस्सा, नफरत व मारामारी की उत्तेजना पैदा होती है। उन्होंने बच्चों के लिए पहलवानी या तैराकी जैसे गेम बनाने की अपील की। जिनके खेलने से बच्चों के अंदर कंपटीशन की भावना पैदा होगी और देश का भविष्य सुनहरा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खानपान, रहन-सहन, आत्मबल की कमी होना ही गुस्सा आने का कारण है, इसलिए अपने आत्मबल को बढ़ाने व मजबूत करने के लिए ईश्वर, ओम, हरि, अल्लाह वाहे गुरु, गौड़ का नाम जपना जरूरी है। राम के नाम में वह शक्ति है, जो आपके गुस्से को नियंत्रण में कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने परिवार में लड़ाई झगड़ा हो जाने पर किसी एक सदस्य द्वारा चलो महाभारत कह देने पर झगड़ा करने वालों को हंसी छूट जाएगी और वह शांत हो जाएंगे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से आश्रम के सभी गेटों पर पुलिस का सख्त पहरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed