फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One can see true gurus with pure feelings.

Baghpat News: पवित्र भावों से होता है सच्चे गुरुओं का दर्शन

Sun, 20 Aug 2023 05:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
One can see true gurus with pure feelings.
-ऋषभदेव सभागार में आयोजित धर्मसभा में बोले विशुद्धसागर महाराज
विज्ञापन

फोटो संख्या-5
बड़ौत। जैनाचार्य विशुद्धसागर महाराज ने कहा कि पवित्र भावों से सच्चे गुरुओं का दर्शन हो जाता है। साथ ही अशुभ कर्मों का क्षय होता है। प्रभु के दर्शन से पाप क्षय होता है। पुण्य चाहिए या पाप, यह निर्णय हमें स्वयं करना है। पुण्यात्मा ही सर्व सुखों का भोक्ता होता है।

विशुद्धसागर महाराज रविवार को ऋषभदेव सभागार में आयोजित धर्मसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को पद के अनुकूल अपनी वृत्ति करनी चाहिए। उतावलापन व्यक्ति के व्यक्तित्व को धूमिल कर देता है। गंभीरता व्यक्ति के व्यक्तित्व को ऊंचा और प्रभावी बनाती है। जिसका कृतित्व श्रेष्ठ है, उसे पुरुषार्थ पूर्वक अपने व्यक्तित्व को प्रभावी बनाना चाहिए। कहा कि चक्की का चाहे नीचे का पाटा हो, चाहे ऊपर का पाटा हो, दोनों ही पाटे काम के हैं। ऐसे ही चाहे निश्चय हो या व्यवहार हो, दोनों ही आवश्यक हैं। अपनी-अपनी जगह सबका अपना महत्व होता है। सभा का संचालन वाचस्पति पंडित श्रेयांस जैन ने किया। सभा में फूलचंद प्रेमी, अशोक कुमार, अनेकांत जैन, डॉ़ शीतल चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed