{"_id":"6075e6578ebc3e59176b88ba","slug":"on-the-first-navratri-shouts-of-mother-shouted-in-temples-and-homes-baghpat-news-mrt534364328","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले नवरात्र पर मंदिर और घरों में गूंजे मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले नवरात्र पर मंदिर और घरों में गूंजे मां के जयकारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को मंदिर और घरों में मां के जयकारों की गूंज रही। जहां घरों में मां की बेदी सजाकर भक्तों ने विधि विधान के साथ आराधना की वहीं मंदिरों में दिन निकलते ही भक्तों की लाइनें लग गई। पहले दिन मंगलवार को भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा की। परिवारों में महिला और पुरुषों ने व्रत रखकर मां को मनाया। आज बुधवार को मां ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जाएगा। भक्तों ने मां शैलपुत्री का पूजन सफेद पुष्प और अनार से किया। धूप दीप से मां की आरती उतारी और मां की ज्योति प्रचंड की।
बड़ौत। चैत्र नवरात्र के पहले दिन घर घर में मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने मां से सुख समृद्धि की कामना की।
नगर के पंचवटी मंदिर, रेलवे स्टेशन परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर, पंचमुखी मंदिर, ठाकुर द्वार सहित देहात क्षेत्र के मंदिरों में सुबह भक्तों ने पूजा अर्चना की। भक्तों ने घरों में मां का दरबार सजाकर मां की ज्योति जलाई और आरती उतारी। काफी मंदिरों में भक्तों ने कोरोना संक्रमण की परवाह नहीं की और बिना मास्क के ही दर्शन करने पहुंचे। मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर चला। जिससे आम जनमानस भक्ति मय हो गया।
फोटो नंबर 13केएआर 1
खेकड़ा। नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को नगर क्षेत्र के मंदिरों में भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। मंदिरों में भजन कीर्तन किया गया।
विज्ञापन
खेकड़ा स्थित काले सिंह मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर मठ औरंगाबाद, शिव मंदिर अहिरान, सदाशिव शक्ति मंदिर, बालाजी मंदिर, मंशा देवी मंदिर बड़ागांव समेत सभी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
अंबे है मेरी मां, जगदंबे मेरी मां...
अग्रवाल मंडी टटीरी। पहले नवरात्रि व्रत को कस्बा स्थित देवी मंदिर, माता मंदिर में जहां सुबह के समय भक्तों ने पूजा की वहीं शाम को महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। महिलाओं ने अंबे है मेरी मां, जगदंबे मेरी मां, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, आदि भजन गाकर मां को रिझाने का काम किया। मां के भजन और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। उधर भक्तों ने चुनरी, नारियल चढ़ाकर मां शैलपुत्री की पूजा की।