फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   On Ashtami, devotees opened the fast by worshiping

अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने पूजन कर व्रत खोला।

Wed, 05 Apr 2017 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत-बड़ौत-खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत-बड़ौत-खेकड़ा Updated Wed, 05 Apr 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
On Ashtami, devotees opened the fast by worshiping
बड़ौत के पंचवटी मंदिर में पूजा अर्चना करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने पूजन कर व्रत खोला। माता महागौरी की उपासना की। कन्याओं को घरों में भोजन कराया। मंदिरों में पूजा की। हवन और कीर्तन किया। नवरात्र के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना की।
विज्ञापन


गांवों में अष्टमी पर लोगों ने अपने उपवास खोले। घरों में कन्याओं को भोजन कराया। विभिन्न फलों के साथ उपहार भी भेंट किए। ज्योतिषाचार्य पंडित राज कुमार शास्त्री ने बताया मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा की।
विज्ञापन


इनकी पूजा करने से अखंड सौभाग्य और सुख, शांति की प्राप्ति होती है। महागौरी को पूजा में चमेली के फूल, सेब, पंच मेवा, लोग का जोड़ा अति प्रिय है। कन्याओं को पूजा करने से उत्तम फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शहर के सालिगराम मंदिर में शतचंडी महायज्ञ में लोगों आहुति दी । दुर्गाष्टमी पर जानकी दास मंदिर में हवन किया। भक्तों ने हवन में आहुतियां डाली। बागेश्वर महादेव मंदिर, ठाकुरद्वारा, हनुमान, शुगर मिल के दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर, अग्रवाल मंडी टटीरी के टटीरी राधा-कृष्ण मंदिर, देवी मंदिर, अमीनगर सराय के मंशा देवी मंदिर, बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा  की। दाहा, रमाला के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

बड़ौत। अष्ठमी पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में महागौरी की विशेष पूजा अर्चना की। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन करा उपवास खोले। सुबह से ही नगर के मंदिरों पंचवटी मंदिर, पंचमुखी मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, वैष्णो मंदिर रेलवे स्टेशन, पंजाबी क्वार्टर मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर आदि में महागौरी की पूजा की गई।

सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।  इस अवसर पर रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी आकाश भारद्वाज ने कथाएं सुनाई और कहा कि महागौरी नवरात्र की अष्ठम शक्ति है। अष्ठभुजी और असुरों का संहार करने वाली है।

खेकड़ा। मां दुर्गे की स्वरूप मानी जाने वाली  कन्याओं को अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण करा धर्म लाभ उठाया। दुर्गा अष्टमी के चलते पूर्व संध्या पर बड़ागांव स्थित मंशा देवी मंदिर में मां भगवती जागरण हुआ। मनमोहक भेंटों के साथ ही पहुंचे श्रद्धालु रात्रि भर भाव विभोर हो झूमते रहे। इस दौरान प्रदीप त्यागी, सुरेश त्यागी, राजपाल सिंह, प्रदीप त्यागी, अनिल कुमार, मयंक, सुनील कुमार आदि रहे। 

दुर्गा अष्टमी पर नगर में रेलवे रोड समेत सैकड़ों स्थानों पर भक्तों ने प्रसाद वितरण किया। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। इसमें अजय धामा, दीपक धामा, विशाल धामा, सुमित धामा आदि रहे। 


अग्रवाल मंडी टटीरी। मंगलवार को भगवती देवी मंदिर में अष्टमी पर भंडारे का आयोजन किया। इसमें सबसे पहले कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। विभिन्न मोहल्लों में दुर्गा की पूजा के बाद कन्याओं को भोजन कराया। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed