फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Old woman killed in occult

तंत्र-मंत्र में वृद्धा की हत्या

Sat, 20 Feb 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 20 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Old woman killed in occult
बागपत के बड़ौत के बिजरौल गांव में तंत्र मंत्र में एक वृद्धा की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के पास पड़ा मिला। सिर में धारदार हथियार मारकर हत्या की गई है। शव के पास ही नारियल, हल्दी और चावल भी पड़े हुए थे। सूचना पर एसपी, एएसपी ने मौका मुआयना किया। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से हत्या के संबंध में सुबूत जुटाए। वृद्घा के बेटे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ट्यूबवेल ऑपरेटर पद से रिटायर गांव निवासी ऋषिपाल 75 वर्षीय पत्नी भगीरथी के साथ गांव में ही दो बेटों डॉ. संजय सिंह और अनिल कुमार से अलग रहते है। बृहस्पतिवार को शाम साढ़े छह बजे ऋषिपाल बेटे संजय के यहां से खाना लेने गया था। वापस आया तो मकान का ताला लगा था और भगीरथी गायब थी। पूरी रात उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह छछरपुर मार्ग पर जयसिंह के खेत के किनारे काली सिंह के थाने के पास भगीरथी का खून से लथपथ शव पड़ा मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


उसके सिर में धारदार हथियारों के निशान थे। थान के पास ही नारियल, हल्दी, चावल आदि पड़े हुए थे। इसकी सूचना पर एसपी रवि शंकर छवि, एएसपी विद्या सागर मिश्र, सीओ सीपी सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल बारीकी से जांच की। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड़ टीम भी बुला ली गई और हत्या के संबंध में सुबूत जुटाए। भगीरथी के बड़े बेटे अनिल कुमार ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, सीओ सीपी सिंह ने बताया कि अभी तांत्रिक विद्या में वृद्धा की हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी दृष्टिकोण से जांच में जुटी है। सुबूतों के आधार पर ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्याज पर पैसा देने का काम करती थी भगीरथी
बड़ौत। गांव के लोगों का कहना है कि भगीरथी ब्याज पर पैसा देने का भी काम करती थी। वह दबंग तरह की थी। वह ब्याज पर दिया पैसा किसी पर नहीं छोड़ती थी। कहीं इन्हीं कारणों के कारण उसकी हत्या तो नहीं की गई? पुलिस ने इस संबंध में भी जांच शुरू की है।


कोई जानकार तो नहीं
बड़ौत। परिजनों के मुताबिक, जहां शव पड़ा मिला, वहां तक भगीरथी पैदल नहीं जा सकती थी। संभावना जताई जा रही है कि उसे कोई घर से वाहन में बैठाकर लाया होगा और हत्या के बाद शव को यहां फेंका गया। वह कोई जानकार भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed