फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officials will conduct a survey today to run buses on the Ramala-Tanda route

Baghpat News: रमाला-टांडा मार्ग तक बस चलाने को आज सर्वे करेंगे अधिकारी

Mon, 13 Jan 2025 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Officials will conduct a survey today to run buses on the Ramala-Tanda route
- बसों की कमी से यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़ौत से रमाला-टांडा मार्ग पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को मार्ग का सर्वे करने का निर्णय लिया है। इसके बाद उस पर जरूरत के अनुसार बस बढ़ाई जाएंगी और इसका करीब 10 गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा।


बड़ौत से रमाला-टांडा मार्ग पर घंटों तक डग्गामार वाहनों के इंतजार में खड़ा रहना पड़ता है। अमर उजाला ने ग्रामीणों की इस समस्या को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद परिवहन के अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया। यात्रियों की समस्या को देखते हुए सोमवार को मार्ग का सर्वे किया जाएगा। इस दौरान अधिकारी खुद मार्ग पर सफर करके यात्रियों की समस्याओं व उनकी संख्या का जायजा लेेंगे। इसके बाद मार्ग पर बस बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा। अभी तक मार्ग पर एक ही बस का संचालन किया जा रहा है। मार्ग पर बस बढ़ने से रमाला, किरठल, लूंब, तुगाना, हेवा, टांडा, सोंटी समेत 10 गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं बस संचालन प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा कि यात्रियों की समस्या को देखते हुए आज मार्ग का सर्वे किया जाएगा। संभावना जताई कि सर्वे के बाद एक और बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed