{"_id":"639e046187ef5920b8606b30","slug":"officials-settle-bhumia-temple-dispute-baraut-news-mrt61817621","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अधिकारियों ने भूमिया मंदिर का विवाद सुलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अधिकारियों ने भूमिया मंदिर का विवाद सुलझाया
विज्ञापन
बिनौली थाने में दोनों समाज के लोगों के साथ बैठक करते अधिकारी
- फोटो : BARAUT
बिनौली। मुख्य बाजार स्थित भूमिया मंदिर को तोड़े जाने के लेकर दो धर्मों के लोगों में हुए विवाद को सुलझाने के लिए शनिवार को एसडीएम बड़ौत और सीओ थाने पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता कर विवाद सुलझा दिया। अब दोनों समाज के सहयोग से भूमिया मंदिर का निर्माण होगा।
बिनौली गांव स्थित भूमिया देव मंदिर को जैन समाज द्वारा जीर्णोद्धार के लिए तोड़े जाने को लेकर जैन एवं हिंदू समाज के लोगों में विवाद उत्पन्न हो गया। इसको सुलझाने के लिए एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह एवं सीओ बागपत डीके शर्मा बिनौली थाने पहुंचे। वहां घंटों अधिकारियों की दोनों समाज के लोगों से वार्ता हुई। इसके बाद में आपसी सहयोग से मंदिर बनाने पर सहमति बनी। जिसके लिए पत्र भी तैयार किया गया। जिस पर दोनों समाज के लोगों ने हस्ताक्षर किए।
हालांकि बाद में जैन समाज के लोगों ने सनातन धर्म के लोगों से ही मंदिर बनाने के लिए कह दिया। इसके बाद अधिकारियों ने भूमिया परिसर का निरीक्षण कर दोनों समाज के लोगों को शांति एवं प्रेमपूर्वक मंदिर निर्माण करने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व प्रधान रमेश धामा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव धामा गुलवीर, मोनू वर्मा, सुरेश शर्मा, शिवकरण कश्यप, जितेंद्र धामा, अशोक धामा, सुधीर धामा, तेजपाल धामा, सुनील धामा, अरुण जैन, पूरण चंद जैन, योगेश जैन, जिवेंद्र जैन, रवींद्र जैन आदि उपस्थित रहे।