फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officials did Shramdaan for the restoration of Loomb river

सजल बागपत अभियान: लूम्ब नदी के जीर्णोद्धार के लिए अधिकारियों ने किया श्रमदान

Sun, 29 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Officials did Shramdaan for the restoration of Loomb river
छपरौली क्षेत्र के लूंब गांव में रजवाहे निर्माण का शुभारंम करते डीएम राजकमल यादव व मौजूद ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
लूम्ब नदी के जीर्णोद्धार के लिए अधिकारियों ने किया श्रमदान
विज्ञापन

बागपत। जल संरक्षण करने के लिए जिले में सजल बागपत अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में पारंपरिक नालों और नदियों को पुनर्जीवित कराया जा रहा है। जिले में अभियान के अंतर्गत 20 दिन में श्रमदान कर बुढेड़ा नाला का जीर्णोद्धार पूरा हो गया है। अब लूम्ब नदी का जीर्णोद्धार शुरू किया गया है। रविवार को नदी के जीर्णोद्धार के लिए डीएम समेत सभी अधिकारियों ने श्रमदान किया।
जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा जल संरक्षण के लिए जिले के पुराने नदी, नालों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। उन्होंने जल संरक्षण करने और जितनी जरूरत हो उतना ही पानी प्रयोग करने की अपील की। वर्षा का अधिक से अधिक जल संरक्षण करने के लिए नदी व नालों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। रविवार को जिला अधिकारी के नेतृत्व में लूम्ब नदी के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में जिले के अधिकारी व कर्मचारियों ने श्रमदान कर अभियान में सहयोग किया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी संदीप पाल ने बताया कि लूम्ब नदी की लंबाई 12 किलोमीटर है, जो लूम्ब, हेवा, हमीरपुर तिलवाड़ा, कुर्डी से होकर गुजरती है। एक सप्ताह में नदी के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। डीएम राजकल यादव व अधिकारियों ने फावड़ा चलाकर नदी के जीर्णोद्धार में अपना योगदान दिया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ,परियोजना अधिकारी विद्या नाथ शुक्ला, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती, खंड विकास अधिकारी सोनिका व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed