फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officers of Power Corporation adopted 41 villages

विद्युत निगम के अफसरों ने 41 गांव गोद लिए

Wed, 05 Apr 2017 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत-अमीनगर सराय
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत-अमीनगर सराय Updated Wed, 05 Apr 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम के अफसर भी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने जनपदों के गांवों में बेहतर आपूर्ति के लिए गांव गोद लिए। मुख्य अभियंता डीके गर्ग ने हिसावदा और एसई वीके पांडेय ने ग्वाली खेड़ा समेत तीन गांव गोद लिए हैं। अफसरों का मकसद हर घर में बिजली पहुंचना है। जिले में निगम के अधिकारियों ने 41 गांव गोद लिए हैं। 
विज्ञापन


सीएम महंत आदित्य नाथ ने शहर की तर्ज पर गांव को भी 24 घंटे बिजली देने के आदेश दिए हैं। बिजली की रोशनी हर घर तक पहुंचे। इससे निगम के अफसर भी सक्रिय हो गए। उन्होंने जनपद के गांवों को गोद दिया। अधीक्षण अभियंता ने मुख्य अभियंता के गोद लिए गांव हिसावदा में मंगलवार को लोगों के साथ मीटिंग की और उनकी समस्याएं सुनीं। 
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर, जर्जर लाइन समेत कई शिकायत की। एसई ने उनको जल्द ही समस्या हल करने का आश्वासन दिया। अधीक्षण अभियंता एसके पांडेय ने कहा बिजली समस्या दूर करने के लिए गांवों को गोद लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिले र्में निगम के 41 अधिकारियों ने 41 गांव गोद लिए हैं। विभाग का मकसद हर घर में बिजली पहुंचना, बिजली चोरी रोकना है। जितनी बिजली खर्च होगी, उसके हिसाब से बिल         वसूला जाएगा।

अधिकारी द्वारा गोद लिए गए गांव 
अधिकारी                          गांव 
मुख्य अभियंता,  डीके गर्ग         हिसावदा 
अधीक्षण अभियंता  वीके पांडेय    ग्वाली खेड़ा, मुकंदपुर, जिवाना 
उपखंड अधिकारी  विकल्प महेश  ब्राह्मण पुट्ठी 
उप खंड अधिकारी वैभव हाजला   बड़ागांव 
उपखंड अधिकारी महेश चंद गुप्ता  जिवाना 
उपखंड अधिकारी रितेश्वर बंधु     लुहारा 
उपखंड अधिकारी राहुल गौतम     पोईस 
उपखंड अधिकारी योगेंद्र बजाज    टीकरी 
अधिशासी अभियंता अजय कुमार   जौनमाना 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed