फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officer arrived Srura , heard the problem

अधिकारी पहुंचे सरौरा, सुनी पीड़ा

Wed, 15 Jun 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट Updated Wed, 15 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
तवेला गढ़ी के मजरे सरौरा गांव में जन चौपाल लगाकर प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान समस्याओं का अंबार लग गया। अधिकारियों ने सरकार योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया।  
विज्ञापन


गांव की प्राइमरी पाठशाला में आयोजित जन चौपाल में मंगलवार को सीडीओ जेपी रस्तौगी, एडी एमएल पटेल, बीडीओ प्रेमचंद, एसडीएम बड़ौत यशवर्धन श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ रामेश्वर दयाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह, विद्युत विभाग के एसडीओ हरिओम चौहान, एग्रीकल्चर के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. धुरेंद्र कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी चमन लाल, जिला सूचना अधिकारी कृष्णपाल समेत 22 विभागों के अधिकारियों पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या सुनीं। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया गांव में हाईस्कूल बनवाया जाए। पानी की टंकी लगाई जाए। गांव में बस स्टैंड नहीं है, रोडवेज बस स्टैंड बनाया जाए। अस्पताल का निर्माण कराया जाए। गांव में राशन की दुकान खुलवाई जाए। गांव के सभी घरों में शौचालय बनवाए । सभी पात्रों को वृद्धा, विकलांग और विधवा पेंशन दिलवाएं। बंदरों को पकड़वाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव को तवेला गढ़ी फीडर से जोड़ा जाए, गांव में दो राजकीय नलकूप लगवाए आदि मांगे प्रमुखता से उठाई। इस मौके पर तहसीलदार राज बहादुर ने कृषक बीमा दुर्घटना, आम बीमा योजना, पारिवारिक लाभ योजना की जानकारी दी। उप निदेशक कृषि डॉ. धुरेंद्र कुमार ने धान के बीज पर छूट और सोलर लाइट की जानकारी दी। 

जिला पूर्ति अधिकारी चमन लाल शर्मा ने राशन वितरण की जानकारी दी। जिला समन्वयक नरेंद्र उज्जवल ने बताया गांव सरौरा में सामुदायिक संपूर्ण स्वच्छता आधारित कार्यक्रम (ओडीएफ) में 51 घरों में शौचालय बनेंगे।  इस मौके पर मुकेश, सत्यपाल, देवेंद्र, ब्रजपाल, यशपाल, राजेंद्र, राम कुमार, महेश, रोहताश, ओमवीर, भानु प्रताप, अजब सिंह, जगपाल, चंद्रपाल, ब्रहम सिंह, अशोक, राकेश, विक्रम, बिजेंद्र, राजवीर, राज कुमार आदि रहे। 

ग्राम प्रधान से डीएम को गिनाई समस्याएं ः दोघट। तवेलागढ़ी के ग्राम प्रधान राजीव कुमार ने जिलाधिकारी हृदय शंकर तिवारी को समस्याओं से युक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गांव के मजरे सरौरा और पट्टी बंजारन के हिंडन नदी के किनारे बसे होने के कारण सभी हैंडपंपों का पानी खराब हो गया है। तवेला गढ़ी गांव में 300 घरों में शौचालय बनवाने, सरौरा और पट्टी बंजारन में लोहिया आवास बनवाने समेत कई मांग उठाई।

इन लोगों के हैं कच्चे मकान
दोघट। गांव में आज भी 40 परिवार ऐसे हैं, जो कच्चे घर में रहते हैं। साजिद, खालिद, रिहात, जिंदा, राकिब, इंतजार, मांगा, अकतरी, मंगता, रियाजू, साने, वसीम, मुर्सलीम, वजीर, तसवर, राशिद, मुस्कुरान, सोना, बस्सो, वलीमो, तसलीम, सानु, शौकीन, जरीन, बाबू, गुलवार आदि के मकान कच्चे हैं। 

ये है पेंशन के पात्र
 रोहताश, ब्रहम सिंह, पाल सिंह, प्रमाल, सोराज, रमेश, प्रभु, सुक्का, राजवीर, धर्म सिंह, भगवत, सुखवीर, बसंती, विद्यावती, राजकली, धर्मवीरी, प्रकाश देवी, किरणवती, बर्फी, पुष्पा, लज्जो देवी, लक्ष्मी, सोहन देवी आदि ग्रामीणों को पेंशन नहीं मिलती है। इनकी उम्र 60 साल से ऊपर है। 


शिविर में 200 मरीजों की जांच की
दोघट। सरौरा गांव में स्वास्थ्य शिविर  में सीएचसी बिनौली से पहुंचे चिकित्सक प्रवेंद्र सिन्हा ने 200 मरीजों की जांच कर दवा दी। शिविर में गुफरान, रोहित, संजीव, मनीष का सहयोग रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed