फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Offered Friday prayers and prayed for the progress of the country.

Baghpat News: जुमे की नमाज अदा कर देश की तरक्की के लिए मांगी दुआ

Sat, 30 Mar 2024 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Offered Friday prayers and prayed for the progress of the country.
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। रमजान माह के तीसरे जुमे को अकीकतमंदों ने जुमे की नमाज अदा कर देश में तरक्की, भाईचारा कायम करने की दुआ की। नगर में सुरक्षा के लिए मस्जिदों के पास पुलिस तैनात रही। पुलिस और पीएसी के जवानों ने नगर के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

रमजान के तीसरे जुमे को नगर और देहात की मस्जिदों में जुमे की नमाज हुई। बागपत की छत्ता मस्जिद, बड़ी मस्जिद और जामा मस्जिद, मोमीन मस्जिद, तकिए वाली मस्जिद, फूस वाली मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की गई। अकीदतमंदों ने देश में अमन और चैन व तरक्की के लिए दुआ की।
विज्ञापन

वहीं अग्रवाल मंडी टटीरी की देशवाल पट्टी स्थित मस्जिद के इमाम मौलाना हाजी जहीर अहमद ने नवाज से पूर्व तकरीर करते हुए कहा कि रोजे में अल्लाह अपने बंदों को हर रोजे का अलग इनाम देते हैं। उन्होंने रमजान के महीने की कद्र करने और नमाज पढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोजे की नीयत न हो तो रोजा नहीं रखना चाहिए। रोजे में बीमार होने पर इंजेक्शन लगवाया जा सकता हैै, खून टेस्ट करा सकते हैं और ज्यादा बीमार होने पर ग्लूकोज चढ़ाया जा सकता है। रोजे में रोजेदार किसी की जान बचाने के लिए खून भी दे सकता है, ऐसा करने से रोजा नहीं टूटता है। उसके बाद जुमे की नमाज अदा कराई गई।

------
कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच हुई जुमा की नमाज

फोटो संख्या 10

बड़ौत। नगर व देहात क्षेत्र में शुक्रवार को जुमा की नमाज को लेकर एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सभी सीओ, प्रभारी/थानाध्यक्षों को विशेष सर्तकता बरतते हुए क्षेत्र की मस्जिदों का निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। शुक्रवार को फूंसवाली मस्जिद के अलावा नगर व देहात क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमा की नमाज अता की गई। एसडीएम अमरचन्द वर्मा, सीओ सविरत्न गौतम, इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने मस्जिदों के आसपास पैरामिलिट्री फोर्स व स्थानीय पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पैदल गश्त की। एसपी अर्पित विजयविर्गीय ने भी फूंसवाली मस्जिद पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed