फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Offer 1024 Arghyas in Shri Siddhachakra Vidhan

श्री सिद्ध चक्र विधान का समापन, 1024अर्ध चढ़ाए

Sun, 25 Jul 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Offer 1024 Arghyas in Shri Siddhachakra Vidhan
अष्टानिका पर्व के समापन दिवस पर पूजा करती जैन श्रद्घालु। - फोटो : BARAUT
अष्टान्हिका पर्व आठवें दिन शनिवार को संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अष्टान्हिका पर्व के आठवें दिन श्री अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर, मंडी बड़ौत में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान शनिवार को सपन्न हो गया। इस अवसर पर जैन श्रद्धालुओं द्वारा मांडले पर 1024 अर्घ्य समर्पित किए गए।
विधानाचार्य पंडित डॉ. श्रेयांस जैन के निर्देशन में इंद्रगणों ने जिनेंद्र भगवान की प्रतिमा का भक्तिभाव से अभिषेक किया। शांतिधारा सौधर्म इंद्र दिनेश जैन द्वारा की गई। नित्य नियम पूजन में नवदेवता पूजन, भगवान शांतिनाथ पूजन और मुनि सुव्रतनाथ भगवान का पूजन किया गया। संगीतकार संजय म्यूजिकल ग्रुप दिल्ली द्वारा सुंदर भजनों को विशेष रूप से सराहा गया। श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के पूजन में सिद्ध भगवान की पूजा की गई। वहीं, मांडले पर 1024 अर्घ्य समर्पित किए गए। रात्रि में मंदिर में आरती और प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। विधान में दिनेश जैन, अंकुर जैन, शुभम जैन, रश्मि जैन, विपिन जैन, डिंपल जैन, इंद्राणी जैन, अतिशय जैन, रजनी जैन, सरला जैन, सुभाष जैन, प्रदीप जैन शामिल रहे।
विज्ञापन

मंगल कामना के साथ विधान संपन्न
अष्टान्हिका महापर्व के उपलक्ष्य में श्री 1008 ऋषभदेव जिन चैत्यालय, अतिथि भवन में दिगम्बर जैन समाज समिति के तत्वावधान व पुजारी संघ के सौजन्य से श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान 1024 अर्घ्य चढ़ाकर संपन्न किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वप्रथम पंडित संदीप जैन के निर्देशन में सौधर्म इंद्र अमन जैन व सुधीर जैन, यज्ञनायक चन्द्रपाल जैन के साथ सभी इंद्रों द्वारा श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा व विधान किया गया। इसके पश्चात मांडले पर 1024 अर्घ्य चढ़ाए गए। विश्व शांति व सभी की मंगल कामना के लिए यज्ञ व हवन किया गया। विधानाचार्य संदीप जैन द्वारा पूजा में चढ़ाए गए अर्घ्यों का अर्थ विस्तार पूर्वक बताया गया। इससे पूर्व रात्रि में अंकुर जैन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संगीतमयी आरती कराई गई। विधान में अशोक जैन, अक्षय जैन, आदीश जैन, अनुज जैन पारस, सचिन भारती, नमन, ऋषभ, सौरभ, प्रदीप, समर्पण, सुपार्श्व जैन आदि समेत समस्त पुजारी व दर्शनार्थियों ने हिस्सा लेकर पुण्य लाभ लिया।
असली चुबंक मनुष्य का व्यवहार
श्री 1008 पार्श्वनाथ मंदिर नेहरू रोड में अष्टान्हिका महापर्व के सातवें दिन शनिवार को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में पंडित नरेश जैन के सानिध्य में 1024 अर्घ्य चढ़ाए गए। उन्होंने कहा कि असली चुंबक मनुष्य का उत्तम व्यवहार है।

सौधर्म इंद्र संजय जैन, रश्मि जैन व यज्ञनायक जयपाल जैन, शकुंतला जैन व धनपति कुबेर नीशू जैन, माही जैन द्वारा रत्न वर्षा की गई। सर्वप्रथम श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा, भक्तामर पूजा की गई। इसके पश्चात श्री सिद्धचक्र विधान की पूजा में मांडले पर ऋद्धि के 1024 अर्घ्य चढ़ाए गए। रात्रि में श्रीजी की संगीतमयी भव्य आरती की गई। यहां सतीश जैन, प्रदीप जैन के मधुर भजनों पर भक्त झूमने लगे व धार्मिक प्रश्न प्रतियोगिता हुई। जिसमें विजेताओं को अजय जैन ने सम्मानित किया। विधान में सत्येंद्र जैन, अनिल जैन, आदीश जैन, रवि जैन, सुमत जैन, सुभाष जैन के समस्त पुजारी व दर्शनार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा पुण्य लाभ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed