फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ocialist bicycle tour will go

गांव-गांव तक चलेगी समाजवादी साइकिल यात्रा

Sun, 10 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 10 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
ocialist bicycle tour will go
मासिक बैठक में राज्यमंत्री और युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बीच होती नोकझोंक। - फोटो : amar ujala
बागपत में सपा की बैठक में समाजवादी साइकिल रैली चलाने एवं गांव-गांव तक सपा सरकार के कार्यों, योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए संपर्क अभियान चलाने पर विचार किया।
विज्ञापन


बैठक में पशुपालन विभाग के सलाहकार चौधरी साहब सिंह ने कहा सपा सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इनमें नौजवान, किसान, व्यापारी, अधिवक्ता, छात्र, महिलाएं एवं अल्पसंख्यक सहित सभी वर्गों के लोग लाभान्वित हुए हैं। सरकार ने अधिकांश चुनावी वादे इसी अवधि में पूरे कर दिए हैं। मद्य निषेध परिषद के चेयरमैन डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई हैं।

विज्ञापन

 

सरकार पर एक भी आरोप कोई भी पार्टी नहीं लगा सकी है। जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव ने कहा सपा कार्यकर्ता 18 से 27 अप्रैल तक समाजवादी साइकिल यात्रा निकालेंगे। साइकिल यात्रा प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक गांव में पहुंचेगी। हर विधानसभा को 10 भागों में बांटकर 15 पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की साइकिल टीम बनेगी, जो एक दिन में 5 से 7 गांव तक समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का प्रचार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

27 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर समारोह कर साइकिल यात्रा का समापन होगा। बैठक का संचालन डॉ. जितेंद्र यादव ने किया। इसमें जिला पंचायत सदस्य प्रदीप ठाकुर, डॉ. तरुण देव यादव, नगर अध्यक्ष भूरू सभासद, ओबेदुल्ला खान, हबीब खान, नफीस, दिनेश प्रधान, देवेंद्र प्रमुख, सतीश त्यागी, रामपाल वाल्मीकि संजीव जैन, रवि शंकर शर्मा, रामनिवास डायरेक्टर, राजीव शर्मा, योगेंद्र चौहान मौजूद रहे।

 


शराब के बहाने जुटानी पड़ी थी पिछले विस में भीड़
बागपत। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. तरुण देव यादव ने पिछले विधानसभा चुनाव में सपा की रैलियों की पोल खोल दी। उन्होंने कहा बसपा शासन में सपा को भीड़ जुटाने में मशक्कत करनी पड़ी थी। लोगों को शराब, मुर्गा की दावत पानी का लालच देकर रैली में लाना पड़ा था। सपा के साथ भीड़ ही नहीं थी, लेकिन अब सत्ता है तो भीड़ साथ है। उन्होंने अधिकारियों को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा  किसी अधिकारी में इतनी हिम्मत नहीं है कि उनका काम न करे। उन्होंने बसपा शासन में भी अपने बल पर काम कराए हैं।


जब डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने माफी मांगी
बागपत। डॉ. तरुण यादव ने राज्य मद्य निषेध परिषद के चेयरमैन डॉ. कुलदीप उज्ज्वल पर प्रत्याशी घोषित होने के बाद लगवाए होर्डिंग में जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव का फोटो न लगाने पर विरोध जताया। जिस पर डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने इसे अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed