फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Objected to removal of Charan Singh's name by merging institutions

जयंत ने संस्थानों के विलय कर चरण सिंह का नाम हटाने पर आपत्ति जताई

Wed, 27 Jul 2022 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Objected to removal of Charan Singh's name by merging institutions
बागपत। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर बने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल मार्केटिंग जयपुर का विलय हैदराबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर एक्सटेंशन मैनेजमेंट में करके चरण सिंह का नाम नहीं देने पर आपत्ति जताई है। चौधरी जयंत सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जयंत सिंह ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ एक कुशल राजनेता भी रहे हैं। उन्होंने देश के किसान और गरीबों के हक के लिए लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने विपक्ष में रहते हुए राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्य किए। अब दो संस्थानों के विलय में उनका नाम हटाया जा रहा है, जो उनका अपमान है। उन्होंने कृषि मंत्री से संस्थानों के विलय के दौरान संस्थान में चौधरी चरण सिंह का नाम जोड़ने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed